हनुमानगढ़ पुलिस ने नशीले पदार्थों के तस्करी करते 5 लोग गिरफ्तार किये

ऑपरेशन चक्रव्यूह: 81.05 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Published On

हनुमानगढ़। पुलिस अधीक्षक बी आदित्य के निर्देशन में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत फेफाना थाना पुलिस ने डीएसटी के सहयोग से कार्रवाई करते हुए कुल 81.05 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक हनुमानगढ़ जिले का, जबकि दूसरा पंजाब के मोगा जिले का निवासी है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Hanumangarh News

पुलिस के अनुसार फेफाना थाना प्रभारी एसआई नरेन्द्र कुमार रविवार रात पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। देर रात फेफाना-रतनपुरा रोड स्थित रोही रतनपुरा में दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूमते दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों को रोककर पूछताछ की और तलाशी ली। तलाशी के दौरान कालाराम (42) पुत्र भागुराम बाजीगर निवासी रोही रतनपुरा पीएस फेफाना के कब्जे से 37.05 ग्राम हेरोइन तथा जीवन सिंह (40) पुत्र बलवंत सिंह मजहबी निवासी सलीना पीएस मोगा सदर जिला मोगा, पंजाब के कब्जे से 44 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

इस प्रकार दोनों के पास से कुल 81.05 ग्राम हेरोइन जब्त की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार नोहर थाना के एसआई पृथ्वीसिंह नरूका को सौंपी गई है। इस कार्रवाई में डीएसटी सेक्टर नोहर की विशेष भूमिका रही। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त और इससे जुड़े नेटवर्क की पड़ताल कर रही है। Hanumangarh News

8 ग्राम चिट्टा सहित युवक गिरफ्तार

हनुमानगढ़। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पीलीबंगा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पीलीबंगा थाना के एसआई राजेन्द्र कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम रविवार रात नियमित गश्त पर थी। गश्त के दौरान मंडी पीलीबंगा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान राकेश कुमार (22) पुत्र सुभाष भाट निवासी वार्ड नंबर 21, भैरूजी मंदिर के पास, मंडी पीलीबंगा के कब्जे से 8 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया। मामले की जांच पीलीबंगा थाना प्रभारी रायसिंह कर रहे हैं।

1.40 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

हनुमानगढ़। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नोहर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1.40 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर हरियाणा के सिरसा जिले के एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार नोहर थाना के कार्यवाहक प्रभारी एसआई पृथ्वीसिंह नरुका रविवार रात पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे।

इसी दौरान रोही भूकरका क्षेत्र में एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर उसे रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1.40 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। पुलिस ने मौके से पवन कुमार (30) पुत्र शंकरलाल गोस्वामी निवासी पिरखेड़ा पीएस रानियां जिला सिरसा, हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रकरण की जांच नोहर थाना प्रभारी जगदीश पांडर कर रहे हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हेरोइन की खरीद-फरोख्त और इससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। Hanumangarh News

पंजाब का युवक 22.62 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार

हनुमानगढ़। जंक्शन थाना पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पंजाब के फिरोजपुर जिले के एक युवक को 22.62 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक कार भी जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार जंक्शन थाना के एसआई गजेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम रविवार रात नियमित गश्त पर थी। Hanumangarh News

गश्त के दौरान सतीपुरा ओवरब्रिज के समीप अबोहर रोड पर पंजाब नंबर की एक संदिग्ध कार को रुकवाकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से 22.62 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने कार सवार प्रेमचन्द (32) पुत्र पंजूसिंह रायसिख निवासी महमूद के माल हिठार तहसील ममदोट जिला फिरोजपुर, पंजाब को मौके से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही कार नंबर पीबी 61 ई 3572 को भी जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जंक्शन थाना प्रभारी रामचन्द्र कस्वां कर रहे हैं।

About The Author