Madurai Road Accident: कार की आमने-सामने की भयंकर टक्कर, 3 साल की बच्ची समेत पांच की मौत
तमिलनाडु में दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू कार ने पार किया डिवाइडर
Tamil Nadu Road Accident: मदुरै। तमिलनाडु के मदुरै जिले में सोमवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार कार का संतुलन बिगड़ने के बाद वह डिवाइडर पार कर विपरीत दिशा से आ रहे वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। Madurai Road Accident
यह हादसा मेलूर क्षेत्र के निकट थुम्बाइपट्टी स्थित फोर-लेन ओवरब्रिज पर हुआ। पुलिस के अनुसार, चेन्नई से दक्षिण तमिलनाडु की ओर जा रही कार ने पहले एक दोपहिया वाहन को टक्कर मारी। इसके बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंच गई, जहां सामने से आ रहे दूसरे कार से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई।
दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और आपातकालीन सेवाओं को सूचना दी। बचाव दल, दमकल विभाग और एम्बुलेंस कर्मी कुछ ही देर में घटनास्थल पर पहुंच गए। क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए विशेष राहत अभियान चलाया गया। Madurai Road Accident
पुलिस के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वालों में एक ही परिवार के कई सदस्य शामिल हैं, जिनमें तीन वर्ष की एक मासूम बच्ची भी शामिल है। दो गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
दुर्घटना के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर सड़क पर यातायात सामान्य कराया। साथ ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी और प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर पूरी घटना की जांच की जा रही है। Madurai Road Accident