Cows Service: गौसेवा के संकल्प संग समाजसेवा का संदेश
1100 किलो हरा चारा गौशाला को समर्पित
Cows Service: हनुमानगढ़। राष्ट्रीय युवक परिषद की ओर से गौसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अबोहर बाइपास स्थित गौशाला में प्रत्येक माह की भांति इस माह भी गौमाता को 1100 किलो हरा चारा भेंट किया गया। इस मौके पर परिषद के सोशल मीडिया प्रभारी ओम ईश्वर बठला का संगठन के प्रचार-प्रसार एवं सोशल मीडिया के माध्यम से परिषद को सशक्त पहचान दिलाने में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सार्वजनिक निर्माण विभाग के एसई रामसिंह मीणा रहे, जबकि अध्यक्षता परिषद के जिलाध्यक्ष प्रवीण जैन ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में साधा सिंह खोसा, रमेश पंचारिया एवं महेंद्र नोजल मौजूद रहे। Hanumangarh News
अतिथियों ने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति की महान परंपरा है, जो समाज में करुणा, संवेदनशीलता और सेवा भाव को मजबूत करती है। उन्होंने ओम ईश्वर बठला के कार्यांे की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से परिषद की गतिविधियों को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया है। उनके प्रयासों से संगठन की पहचान और जनसंपर्क लगातार मजबूत हुआ है। कार्यक्रम में शंकर सैनी एवं किशोरी ने गौमाता की महिमा का गुणगान करते हुए भजनों की प्रस्तुतियां दीं।
परिषद पदाधिकारियों ने गौसेवा का संकल्प दोहराते हुए कहा कि भविष्य में भी प्रत्येक माह गौमाता को हरा चारा भेंट करने के साथ विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियां निरंतर आयोजित की जाती रहेंगी। इस मौके पर सुरजीत ज्याणी, रामनिवास भाटी, दीपक चाचाण, विकास सोनी, महेश गोयल, चंद्रप्रकाश मीणा, दिनेश शर्मा, वीरेन्द्र जैन, कुरड़ाराम, रामलाल कांवलिया, पवन सोनी, विनोद प्रजापत, सुनील कुमार, मदनलाल बागड़ी, दुर्गादत्त शर्मा, महिला विंग की काजल किरण कौशिक, काजल अरोड़ा, सुनीता देवी, तीजा देवी तथा नैतिक तंवर मौजूद रहे। Hanumangarh News