10 अगस्त के जेल भरो आंदोलन की तैयारी, रोडवेज डिपो में होंगे एकत्रित

चक्काजाम कर गिरफ्तारियां देने का ऐलान, बैठक में बनाई रणनीति

Published On

हनुमानगढ़। जंक्शन स्थित लाल चौक के निकट शहीद भगतसिंह यादगार केन्द्र में शनिवार को सीटू से संबद्ध अखिल भारतीय किसान सभा और अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन की तहसील स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में भारत की जनवादी नौजवान सभा, जनवादी महिला समिति, एसएफआई सहित विभिन्न जनसंगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान 10 अगस्त को प्रस्तावित जेल भरो आंदोलन को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई। Hanumangarh News

वक्ताओं ने बताया कि 17 जुलाई को अग्रसेन भवन में जिला स्तरीय कन्वेंशन आयोजित किया गया था, जिसके बाद जिला कमेटियों की बैठकें हुईं। वहीं 29 जुलाई को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) को छोड़कर विभिन्न केन्द्रीय श्रमिक संगठनों और किसान संगठनों ने हिस्सा लिया।

उसी क्रम में हनुमानगढ़ में आंदोलन की तैयारियों को लेकर यह बैठक आयोजित की गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि 9 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी की ओर से दिए गए 'भारत छोड़ोÓ आंदोलन के संदेश को याद करते हुए आज भी जनहित के मुद्दों पर संघर्ष की आवश्यकता है। उन्होंने केन्द्र सरकार की आर्थिक नीतियों, निजीकरण, श्रम कानूनों, किसान विरोधी नीतियों और मुक्त व्यापार समझौतों का विरोध करते हुए आंदोलन को तेज करने का आह्वान किया। Hanumangarh News

बैठक में निर्णय लिया गया कि 10 अगस्त को सुबह 11 बजे सीटू, किसान सभा, नौजवान सभा, मनरेगा मजदूर, महिला कामगार संगठन तथा अन्य जनसंगठनों के कार्यकर्ता जंक्शन स्थित रोडवेज डिपो परिसर में एकत्रित होंगे। इसके बाद चक्काजाम कर सामूहिक रूप से गिरफ्तारी दी जाएगी।

आंदोलन को सफल बनाने के लिए गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चलाने तथा जंक्शन, टाउन और डबलीराठान क्षेत्र में अलग-अलग कार्यकर्ता समितियों का गठन भी किया गया। बैठक में माकपा नेता रामेश्वर वर्मा, सीटू जिला महासचिव शेर सिंह शाक्य, चन्द्रकला वर्मा, सर्वजीत कौर, बहादुर सिंह चौहान, बसंत सिंह, मोहन लोहरा सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts