'हनुमानगढ़ फिट, हनुमानगढ़ हिट' अभियान के तहत साइकिल राइड आज

फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण और नशा मुक्ति का देंगे संदेश

Published On

हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ साइकिल क्लब अपने लगातार स्वर्णिम सातवें वर्ष के तहत रविवार, 2 अगस्त को 'हनुमानगढ़ फिट, हनुमानगढ़ हिट' अभियान के अंतर्गत साप्ताहिक संडे साइकिल राइड का आयोजन करेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य फिटनेस को बढ़ावा देना, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना तथा नशा मुक्त समाज का संदेश देना है।

क्लब के अनुसार सभी प्रतिभागी सुबह 5.10 बजे टाउन स्थित यातायात शाखा परिसर में एकत्रित होंगे, जबकि साइकिल राइड का शुभारंभ सुबह 5.20 बजे किया जाएगा। राइड का मार्ग सेंट्रल पार्क, ओवरब्रिज, राधा स्वामी डेरा, कोहला गांव, जयपुर हाइवे, चित्रकूट रंगमहल, गुरुसर रोड, गुरुसर, खाटू श्याम मंदिर, गुरुसर अंडरपास, टिब्बी रोड, एसआरएम स्कूल, मीनाक्षी हॉस्पिटल होते हुए सेक्टर-3 स्थित पंचमुखी बालाजी मंदिर तक रहेगा।

यहां जलपान के बाद सुबह करीब 7.30 बजे वापसी होगी। इस आयोजन की थीम 'राइड फॉर फिटनेस, राइड फॉर नेशन' रखी गई है। सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व पार्षद ललित जैन ने अधिक से अधिक लोगों से साइकिल राइड में शामिल होकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नशा मुक्त समाज बनाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की अपील की है।

About The Author

Related Posts