Parenting Tips: माता-पिता की ये छोटी-छोटी गलतियां बच्चों का आत्मविश्वास कर सकती हैं खत्म

Parenting Tips: माता-पिता की ये छोटी-छोटी गलतियां बच्चों का आत्मविश्वास कर सकती हैं खत्म

Published On

Parenting Tips: हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा आत्मविश्वासी बने और जीवन की चुनौतियों का डटकर सामना करे। लेकिन कई बार अनजाने में की गई कुछ गलतियां बच्चों के आत्मविश्वास को कमजोर कर देती हैं। कोई भी माता-पिता जानबूझकर ऐसा नहीं करना चाहते, लेकिन बच्चों का मन बेहद संवेदनशील होता है। वे घर के माहौल, बातचीत और अपने आसपास के व्यवहार से बहुत जल्दी सीखते हैं।

यदि माता-पिता बार-बार ऐसी बातें कहते हैं, जिनसे बच्चे को अपनी क्षमताओं पर संदेह होने लगे, तो उसका आत्मविश्वास धीरे-धीरे कम होने लगता है। विशेषज्ञों का मानना है कि बचपन में मिलने वाला भावनात्मक सहयोग और प्रोत्साहन ही आगे चलकर बच्चे के आत्मविश्वास की मजबूत नींव बनता है। इसलिए हर माता-पिता के लिए यह समझना जरूरी है कि कहीं उनकी कुछ आदतें अनजाने में बच्चे के आत्मविश्वास को नुकसान तो नहीं पहुंचा रहीं।

दूसरों से तुलना करना सबसे बड़ी गलती | Parenting Tips

अक्सर देखा जाता है कि जब बच्चा किसी परीक्षा में कम अंक लाता है या किसी काम में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाता, तो कुछ माता-पिता गुस्से में उसकी तुलना दूसरे बच्चों से करने लगते हैं। उदाहरण के लिए, वे कहते हैं, "देखो, पड़ोस के बच्चे के तुमसे ज्यादा नंबर आए हैं" या "सब कुछ कर लेते हैं, सिर्फ तुम ही नहीं कर पाते।"

ऐसी बातें बच्चे के मन पर गहरा असर डालती हैं। उसे महसूस होने लगता है कि वह दूसरों से कमतर है और अपने माता-पिता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पा रहा। धीरे-धीरे उसका आत्मविश्वास कमजोर होने लगता है और वह नई चुनौतियों का सामना करने से भी डरने लगता है। इसलिए बच्चों की तुलना किसी और से करने के बजाय उनकी मेहनत की सराहना करें, उनकी गलतियों को सीखने का अवसर मानें और उन्हें बेहतर करने के लिए सकारात्मक तरीके से प्रेरित करें।

About The Author

Related Posts