पिहोवा की अविशा ने अलग अंदाज में मनाया अपना 11वां जन्मदिन

जरूरतमंद परिवारों को एक-एक माह का राशन वितरित कर पेश किया प्रेरणादायक उदाहरण

Published On

Ration Donation: पिहोवा, (सच कहूँ/जसविन्द्र)। आज के दौर में जहां जन्मदिन पार्टियों और दिखावे के बीच मनाए जाते हैं, वहीं पिहोवा की बेटी अविशा ने अपने 11वें जन्मदिन को मानवता की सेवा और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित कर एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए अविशा ने एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र, पिहोवा में नाम चर्चा का आयोजन किया। इसके उपरांत उन्होंने 7 अति जरूरतमंद परिवारों को एक-एक माह का राशन वितरित कर मानवता की सेवा का संदेश दिया। इतना ही नहीं, जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर अविशा ने पौधारोपण भी किया और सभी से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। Pehowa News

About The Author

Related Posts