Bhiwani News: भिवानी की बेटी ने बढ़ाया हरियाणा का मान! अमेरिकी संस्था से मिला बड़ा सम्मान

शिक्षा में एआई के प्रभावी समावेशन, नवाचार, डिजिटल शिक्षण क्षेत्र में नवाचार के चलते मिला सम्मान: डॉ. मेहता हरियाणा

Published On

भिवानी, (सच कहूँ न्यूज)। भिवानी की बेटी डॉ. अंजलि मेहता ने शिक्षा के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के प्रभावी उपयोग और नवाचारों के माध्यम से प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। शिक्षा में एआई आधारित आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को बढ़ावा देने तथा विद्यार्थियों के लिए तकनीक-आधारित सीखने के अवसर विकसित करने में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। Bhiwani News

यह प्रतिष्ठित सम्मान माईक फाउंडेशन एवं एमवीआईटी (यूएसए) द्वारा प्रदान किया गया। यह सम्मान शिक्षा में एआई के प्रभावी समावेशन, नवाचार, डिजिटल शिक्षण और भविष्य-केंद्रित शिक्षा को बढ़ावा देने के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्यों की मान्यता के रूप में दिया गया। सम्मान समारोह का आयोजन कोटा राजस्थान में किया गया, जिसमें शिक्षा एवं प्रौद्योगिकी जगत से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में डॉ. अंजलि मेहता को सम्मानित किया गया।

वर्तमान में डॉ. अंजलि मेहता चरखी दादरी स्थित केदारनाथ अग्रवाल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। वे शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल लर्निंग और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों पर निरंतर कार्य कर रही हैं तथा विद्यार्थियों को तकनीक-सक्षम और भविष्य के अनुरूप शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए समर्पित हैं। 

एआई के माध्यम से शिक्षा को सरल व प्रभावी बनाना उद्देश्य: डॉ अंजलि

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. अंजलि मेहता ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व के साथ-साथ एक नई जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि मेरा उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक तकनीकों के माध्यम से शिक्षा को अधिक सरल, प्रभावी, समावेशी और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप बनाना है। डॉ. अंजलि मेहता ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता को देते हुए कहा कि उनके संस्कार, मार्गदर्शन और निरंतर प्रोत्साहन ने उन्हें शिक्षा और शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। Bhiwani News

About The Author

Related Posts