Panipat News: सेवा का कारवां निरंतर-निर्बाध रूप से चला, प्राकृतिक आपदा भी नहीं बन पाई बाधा!
पानीपत के ब्लॉक काबड़ी की माता बाला रानी इन्सां बनी शरीरदानी
पानीपत, (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने एक बार फिर मानवता का फर्ज निभाते हुए 86 वर्षीय माता बाला रानी इन्सां का देहदान कराया। मूसलाधार बारिश और सड़कों पर करीब तीन फुट तक पानी भरा होने के बावजूद सेवा का कारवां नहीं रुका और माता की अंतिम इच्छा को पूरा करते हुए उनका शरीर मेडिकल शोध कार्यों के लिए दान किया गया। पानीपत के ब्लॉक काबड़ी के गोपाल कालोनी निवासी 86 वर्षीय माता बाला रानी इन्सां अब इस रूप में याद रहेंगी।
उनकी आखिरी ख्वाहिश के अनुसार मंगलवार को बाला रानी इन्सां के देहांत के बाद स्वजनों ने डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए फरीदाबाद स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सरकारी मेडिकल कॉलेज को उनका देहदान किया।
अब उनका शरीर मेडिकल छात्रों के लिए परीक्षण में काम आएगा। जानकारी के मुताबिक गोपाल कॉलोनी निवासी माता बाला रानी इन्सां पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थीं और वे सोमवार को सचखंड जा विराजी। उनके मरणोपरांत उनके स्वजनों ने उनकी आखिरी ख्वाहिश को पूरा करते हुए ब्लॉक काबड़ी के सहयोग से माता बाला रानी इन्सां की देह को मेडिकल शोध कार्यों के लिए फरीदाबाद स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सरकारी मेडिकल कॉलेज को दान कर दिया।
बेटियों ने दिया अर्थी को कंधा
डेरा सच्चा सौदा की 'बेटा-बेटी एक समान' मुहिम को आगे बढ़ाते हुए सचखंडवासी माता बाला रानी इन्सां की पुत्री राजो, कमलेश, सुनीता, कांता, सरोज तथा पौत्रवधू अनिता इन्सां ने माता की अर्थी को कंधा दिया। इस मुहिम की कॉलोनीवासियों ने काफी सराहना की। इस मौके पर पुत्र बलवीर इन्सां, पौत्र सुनील इन्सां, डेरा सच्चा सौदा के सच्चे नम्र सेवादार रमेश इन्सां, राहुल इन्सां, ब्लॉक प्रेमी सेवक सोनू इन्सां, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स, काबड़ी ब्लॉक की साध-संगत के साथ कॉलोनीवासी और माता के परिजन मौजूद रहे।