Honesty: डबवाली के फायरमैन देव आनंद बने समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण

असली मालिक को मोबाईल लौटाकर दिया ईमानदारी का परिचय

Published On

डबवाली, (सच कहूँ/सुभाष)। डबवाली निवासी फायरमैन देव आनंद ने रास्ते में मिला मोबाइल फोन उसके असली मालिक को लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की। मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे वह रोजाना की तरह सैर के लिए निकले थे। इसी दौरान उन्हें सड़क पर एक मोबाइल फोन पड़ा मिला। उन्होंने मोबाइल को अपने पास रखने के बजाय उसके मालिक का पता लगाने का प्रयास किया। मोबाइल में उपलब्ध जानकारी के आधार पर उन्होंने मालिक अनूप इन्सां से संपर्क किया और सुरक्षित रूप से उनका मोबाइल वापस सौंप दिया। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने पर अनूप इन्सां ने देव आनंद का आभार जताते हुए उनकी ईमानदारी और मानवता की सराहना की। Sirsa News

About The Author

Related Posts