Tree Plantation Campaign: डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने विदेशी धरा पर रचा इतिहास

सिडनी में एक दिन में रोपे 10 हजार पौधे

Published On

Tree Plantation Campaign: सिडनी, (ऑस्ट्रेलिया)। पर्यावरण संरक्षण और धरती को हरा-भरा बनाने की दिशा में एक मिसाल कायम करते हुए डेरा सच्चा सौदा के 56 सेवादारों ने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में पौधारोपण अभियान चलाया। इस सामाजिक पहल के तहत सेवादारों ने एकजुट होकर मात्र कुछ ही घंटों में 10 हजार पौधे रोपे। आज के समय में ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन जैसी गंभीर चुनौतियों से निपटने के लिए यह प्रयास एक नई उम्मीद बनकर सामने आया है। आज लगाया गया हर एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए शुद्ध हवा, छाया और जीवन का अनमोल उपहार साबित होगा। Australia News

इस पौधारोपण अभियान का मुख्य उद्वेश्य शुद्ध पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित कल देना। जिम्मेवारों ने बताया कि साध संगत की ओर से डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणा से पूरी दुनिया में समय-समय पर ऐसे जनकल्याणकारी और पर्यावरण-हितैषी कार्य आयोजित किए जाते रहते हैं।

सिडनी में हुआ यह अभियान संदेश देता है कि एक सुंदर और हरित कल की शुरूआत हमारे आज के छोटे-छोटे प्रयासों से ही होती है। जिम्मेवारों ने आमजन से भी अपील की है कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाएं, उनका पालन-पोषण करें और धरती मां की रक्षा में अपना योगदान दें। Australia News

Sydney-History-bro

About The Author

Related Posts