हरिद्वार जा रहे ऑटो की अज्ञात वाहन  से टक्कर, सात श्रद्धालु घायल, दो की हालत गंभीर

हरिद्वार स्नान के लिए निकले श्रद्धालुओं का ऑटो हादसे का शिकार, 7 घायल

Published On

खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda Road Accident: केएमपी एक्सप्रेसवे पर गोपालपुर सीमा के पास मंगलवार देर शाम को एक ऑटो की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में हरिद्वार जा रहे सात श्रद्धालु घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर किया गया, जबकि दो का उपचार खरखौदा के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। अन्य तीन घायलों को राहगीर अन्य अस्पतालों में ले गए।

ऑटो में सवार कर्मपाल पुत्र राजपाल निवासी सौंधी, सुनील पुत्र राजबीर निवासी निमाना, बिरजू पुत्र नेतराम निवासी फरुखनगर, ऑटो चालक कर्मबीर पुत्र बलबीर निवासी याकुबपुर, सुरेश पुत्र मरीसिंह, तस्वीर पुत्र रामफल तथा एक अन्य व्यक्ति हरिद्वार स्नान के लिए तड़के करीब साढ़े तीन बजे रवाना हुए थे। गोपालपुर के पास केएमपी एक्सप्रेसवे पर पहुंचने पर आगे चल रहे एक अन्य वाहन के चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से ऑटो उसकी चपेट में आ गया और टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार सभी लोग घायल हो गए।

सूचना मिलने पर एंबुलेंस की सहायता से कर्मबीर, कर्मपाल, सुनील और बिरजू को सरकारी अस्पताल खरखौदा लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद कर्मबीर और बिरजू की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। वहीं कर्मपाल और सुनील का उपचार खरखौदा अस्पताल में जारी है। अन्य तीन घायलों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Road-Accident

About The Author

Related Posts