Kanwar Yatra: नायब तहसीलदार बृजेश कुमार ने कांवड़ पटरी मार्ग का किया निरीक्षण

शिवभक्तों की सुरक्षा और सुविधाओं का लिया जायजा, नायब तहसीलदार पहुंचे कांवड़ सेवा शिविर

Published On

भोपा (सच कहूँ/अनु सैनी)। Bhopa News: कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में नायब तहसीलदार बृजेश कुमार ने भोपा गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग का निरीक्षण कर यात्रा मार्ग पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की जानकारी ली।

इस दौरान नायब तहसीलदार सेवार्थ क्लब के निशुल्क सेवा शिविर भी पहुंचे, जहां उन्होंने मौजूद चिकित्सकों से शिविर में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, दवाइयों की व्यवस्था तथा शिवभक्तों को दिए जा रहे उपचार की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने शिविर में मौजूद सेवा कार्यों का अवलोकन करते हुए व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने सेवार्थ क्लब के सदस्य अजय जैन से भी मुलाकात कर शिविर में श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन और सामाजिक संगठनों की संयुक्त जिम्मेदारी है।

सेवार्थ क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि शिविर में शिवभक्तों के लिए निशुल्क चिकित्सा, प्राथमिक उपचार, आवश्यक दवाइयां तथा अन्य सेवा सुविधाएं 24 घंटे उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Bhopa News

About The Author

Related Posts