शिवाजी प्रेस क्लब द्वारा छछरौली में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत किया गया पौधारोपण
बरसात के बीच राजीव गांधी खेल स्टेडियम में जुटा प्रशासन और समाज
छछरौली (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Chhachhrauli News: शिवाजी प्रेस क्लब (रजिस्टर्ड) द्वारा छछरौली के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में रिमझिम बरसात के बीच "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत पौधारोपण किया गया।
मुख्य अतिथियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने किया पौधारोपण
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा विद्युत नियामक निगम के अध्यक्ष मुकेश गर्ग, एसडीएम छछरौली जसपाल सिंह गिल, पंचायत समिति प्रताप नगर के अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र चौधरी, समाजसेवी तिलक राज धीमन, बीडीपीओ कार्तिक चौहान, वन रेंज अधिकारी बलजीत सिंह और शिवाजी प्रेस क्लब के सदस्यों ने पौधारोपण किया। इसके साथ ही छछरौली की सरपंच रीता सैनी, छछरौली स्पोर्ट्स क्लब के प्रधान व सरपंच संजीव सैनी 'बिट्टू' और स्पोर्ट्स क्लब के कोच रमनजीत सिंह ने भी पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
समाज सेवा के क्षेत्र में शिवाजी प्रेस क्लब की सराहनीय पहल
मुख्य अतिथि मुकेश गर्ग ने शिवाजी प्रेस क्लब के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में योगदान देना एक अनुकरणीय पहल है, जिससे सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने क्लब द्वारा हाल ही में आयोजित किए गए रक्तदान शिविर (ब्लड डोनेशन कैंप) की भी प्रशंसा की। इस अवसर पर एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने कहा कि सभी सामाजिक संगठनों को इस प्रकार के आयोजनों के लिए आगे आना चाहिए, जिस प्रकार शिवाजी प्रेस क्लब यमुनानगर लगातार सामाजिक सरोकार के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
आगामी बिलासपुर कार्यक्रम और अन्य क्षेत्रों में विस्तार की योजना
शिवाजी प्रेस क्लब के प्रधान रविंद्र चौहान ने बताया कि रक्तदान शिविर की सफलता के बाद 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत यह दूसरा बड़ा आयोजन है। छछरौली के बाद अब क्लब का अगला पौधारोपण कार्यक्रम बिलासपुर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें एसडीएम बिलासपुर कुलदीप सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
इसके बाद सढौरा, सरस्वती नगर, रादौर, प्रताप नगर और जगाधरी में भी इस पौधारोपण अभियान को व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। इसके अतिरिक्त, शिवाजी प्रेस क्लब अपनी सामाजिक मुहिम के तहत जल्द ही एक मेडिकल कैंप का भी आयोजन करेगा, जिसकी तिथि जल्द ही घोषित कर दी जाएगी।
क्लब के सदस्यों और समाजसेवियों का मिला पूर्ण सहयोग
पौधारोपण के इस आयोजन में शिवाजी प्रेस क्लब के संरक्षक रघुवीर सिंह राणा, राजेंद्र कुमार, रामकिशन कश्यप, सुखविंदर कश्यप, सविता, रविकांत, रवि कुमार, नितिन सिंगला, अली जान, रौनक, रुद्र प्रताप सिंह, दिनेश कुमार और रविंद्र कंबोज आदि ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
