फाइल पास करवाने की एवज में रिश्वत लेते डाटा एंट्री आप्रेटर गिरफ्तार

मेडिकल स्टोर खोलने के लिए लाइसेंस चाहिए था, कर्मचारी ने मांगी रिश्वत, ACB ने पकड़ा

Published On

रोहतक (सच कहूँ न्यूज़)। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने ड्रग लाइसेंस की फाइल को पास करवाने के नाम 15 हजार रुपए की रिश्वत की मांग कर रहे एक डाटा एंट्री आपरेटर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को एक युवक ने शिकायत दी थी कि उसने डी फार्मा का कोर्स किया हुआ है और अपने गांव में मेडिकल स्टोर खोलने के लिए ड्रग लाइसेंस हेतु आवश्यक दस्तावेज सहित अपनी फाइल एक जुलाई 2026 में जोनल कार्यालय फूड एंड ड्रगस एडमिनिस्ट्रेशन में जमा करवाई थी।

जब वह अपनी फाइल की प्रोसेसिंग के बारे में जानने के लिए कार्यालय पहुंचा तो वहा तैनात डाटा एंट्री आपरेटर गांव बलियाना हाल सेक्टर तीन निवासी विनय फाइल निकलवाने और आगे बढाने की एवज में 15 हजार रुपए की रिश्वत मांगने लगा। पीडित ने इसकी शिकायत एसीबी को की। शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन ब्यूरो ने एक टीम गठित की, जिसमें आरोपी को पकड़ने की योजना बनाई। टीम ने योजनाबद्ध तरीक्के से शिकायतकर्ता को 12 हजार रुपए देकर कर्मचारी के पास भेजा और जैसे पीडित ने डाटा एंट्री आपरेटर को रिश्वत के पैसे दिए तभी एसीबी की टीम ने कर्मचारी को रिश्वत के पैसो के साथ रंगे हाथो काबू कर लिया। एसीबी की टीम आरोपी कर्मचारी को अपने साथ ले गई और पुछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि बुधवार को टीम आरोपी डाटा आप्रेटर को अदालत में पेश करेगी। 

Vigilance-caught-Patwari-taking-bribe

About The Author

Related Posts