CBSE Cluster Judo Championship: सीबीएसई क्लस्टर जूडो चैम्पियनशिप में प्राची का गोल्डन पंच

अंडर-17 के -70 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया जिले का गौरव

Published On

CBSE Cluster Judo Championship: हनुमानगढ़। जंक्शन स्थित संस्कार इंटरनेशनल एकेडमी की छात्रा प्राची पुत्री शोपत सिंह ने गुजरात के वडोदरा स्थित गुजरात पब्लिक स्कूल में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर जूडो चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-17 के -70 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर हनुमानगढ़ जिले का गौरव बढ़ाया है।

कक्षा 10वीं 'एÓ की छात्रा प्राची ने प्रतियोगिता के दौरान बेहतरीन तकनीक, आत्मविश्वास, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए अपने सभी मुकाबलों में प्रभावशाली जीत दर्ज की। उनके शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। प्राची की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार और जिलेभर में खुशी की लहर है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य एलबी सुब्बा, प्रबंधन समिति और समस्त शिक्षकों ने उन्हें एवं उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय प्रशासन ने विश्वास जताया कि प्राची आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, जिले और देश का नाम रोशन करेंगी। प्राची की सफलता विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनी है। यह उपलब्धि साबित करती है कि समर्पण, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

About The Author

Related Posts