शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने किया राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल मटिंडू का किया निरीक्षण

निपुण शिक्षा, मिड-डे-मील और कक्षा-कक्षों का लिया जायजा

Published On

खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर जितेंद्र गौड़ और बी.आर.सी. मनोज कुमार दहिया ने मटिंडू स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्कूल में शिक्षा व्यवस्था और विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने निपुण शिक्षा कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति की जानकारी ली और बच्चों की पढ़ाई को लेकर शिक्षकों से चर्चा की।

उन्होंने विभिन्न कक्षाओं में जाकर कक्षा-कक्षों का निरीक्षण किया तथा विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई के स्तर को समझने का प्रयास किया। इस दौरान मिड-डे-मील व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई और विद्यार्थियों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही स्कूल परिसर में पौधारोपण करके हरियाली से संबंधित व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।  डिप्टी डायरेक्टर जितेंद्र गौड़ ने शिक्षकों को विद्यार्थियों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने तथा उन्हें बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों की बुनियादी शिक्षा मजबूत करने के लिए शिक्षकों को लगातार प्रयास करने चाहिए। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल प्रमोद शर्मा सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Kharkhoda News (2)

About The Author

Related Posts