शिक्षा और रोजगार
Sports News: ज्ञान गंगा स्कूल के तैराकों का जलवा, जीते 16 गोल्ड व 1 सिल्वर
7 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन
Swimming Competition: जाखल, (सच कहूँ न्यूज)। 70वीं जोन स्तरीय स्कूल खेलों के तहत आयोजित जिला संगरूर तैराकी प्रतियोगिता में ज्ञान गंगा इंटरनेशनल स्कूल, बलरां के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 स्वर्ण और 1 रजत पदक अपने नाम किए। विद्यालय के सभी सात खिलाड़ियों का चयन जिला संगरूर तैराकी टीम के लिए हुआ है, जो अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। Jakhal News
प्रतियोगिता में कक्षा 11वीं के प्रभजीत सिंह ने 5 स्वर्ण पदक, कक्षा 7वीं के ऋषभ हुड्डा ने 3 स्वर्ण, कक्षा 8वीं के हरनूर सिंह ने 3 स्वर्ण, कक्षा 9वीं के अवरीत सिंह ने 3 स्वर्ण, कक्षा 8वीं के अरमान सिंह ने 1 स्वर्ण तथा अंडर-14 वर्ग में हरसिमरन कौर ने 1 स्वर्ण पदक जीता। वहीं कक्षा 9वीं के नमन सिंगला ने 1 रजत पदक हासिल किया। विद्यालय के चेयरमैन सुरेश मित्तल और प्रधानाचार्या हरप्रीत कौर ने खिलाड़ियों व तैराकी कोच विक्रम हुड्डा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हैंडबॉल में दो खिलाड़ी राज्य टीम में चयनित
फतेहाबाद। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जांडली कलां में आयोजित जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल नागपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-14 लड़के वर्ग में जगदीप सिंह और अंडर-14 लड़की वर्ग में हैनूर का चयन राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए फतेहाबाद जिला टीम में हुआ है। इस उपलब्धि पर स्कूल के एमडी राकेश मेहता, प्रिंसिपल रंजू मेहता और कोच सुखचैन सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई की शुभकामनाएं दीं। Jakhal News