आसमानी बिजली गिरने से मकान क्षतिग्रस्त, छत-दीवारों में आईं दरारें, छज्जा गिरा

आसमानी बिजली से मकान क्षतिग्रस्त, छत और दीवारों में आई दरारें, छज्जा गिरने से कूलर नष्ट

Published On

यमुनागनर (सच कहूँ न्यूज)। Yamunanagar News: यमुनानगर जिले के छछरौली क्षेत्र के गांव फेरूवाला में रविवार देर रात आसमानी बिजली गिरने से एक मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में मकान की छत और दीवारों में गहरी दरारें आ गईं, जबकि बाहर बना छज्जा गिर गया। उसके नीचे रखा कूलर भी पूरी तरह टूट गया। शंटी कुमार का परिवार इस हादसे में सुरक्षित बच गया। परिवार बारिश शुरू होने पर कुछ मिनट पहले ही आंगन से उठकर कमरे में चला गया था। धमाके के बाद छत से प्लास्टर और सीमेंट के टुकड़े गिरने लगे, जिससे सभी सदस्य घबरा गए। ग्रामीणों ने बताया कि यदि परिवार समय रहते कमरे में नहीं पहुंचता तो बड़ा हादसा हो सकता था। सरपंच रवि और अन्य ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। सोमवार को राजस्व विभाग के पटवारी ने निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया।

Yamunanagar News

About The Author

Related Posts