डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने पेश की मानवता की मिसाल, जरूरतमंद मरीज को दान की प्लेटलेट्स

सेवादार ने प्लेटलेट्स दान कर बचाई जरूरतमंद मरीज की जान

Published On

घरौंडा/करनाल (सच कहूँ न्यूज़)। Platelet Donation: पूज्य संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के सेवादार मानवता भलाई के कार्यों में निरंतर लगे हुए हैं। इसी कड़ी में एक जरूरतमंद बीमार व्यक्ति को समय पर प्लेटलेट्स उपलब्ध करवाकर उसकी जान बचाई गई।

मिली जानकारी के अनुसार विनोद पुत्र कृष्ण निवासी क्षेत्र को मलेरिया व टाइफाइड होने के कारण उसकी तबीयत काफी बिगड़ गई थी। डॉक्टरों ने बताया कि उसके शरीर में प्लेटलेट्स बहुत कम हो चुकी हैं और तुरंत प्लेटलेट्स चढ़ाना बहुत जरूरी है। मरीज के परिजन प्लेटलेट्स के लिए काफी परेशान हो रहे थे।

इस बात की जानकारी जैसे ही डेरा सच्चा सौदा के जिम्मेवार 85 मेंबर कपिल इन्सां को लगी तो उन्होंने तुरंत मानवता भलाई के कार्य को आगे बढ़ाते हुए शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादारों को करनाल के अस्पताल में भेजा।

सेवादार सागर इन्सां निवासी गांव कैमला, ब्लॉक घरौंडा को जैसे ही मैसेज मिला, वह बिना देरी किए तुरंत करनाल हॉस्पिटल पहुंचे और डॉक्टरों की सलाह अनुसार अपनी प्लेटलेट्स डोनेट की। समय पर प्लेटलेट्स मिलने से मरीज की हालत में सुधार बताया जा रहा है।

मरीज के परिजनों ने डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों और पूज्य गुरु जी का तहे दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब उन्हें कोई रास्ता नहीं दिख रहा था, डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने देवदूत बनकर मदद की।

इस अवसर पर 85 मेंबर कपिल इन्सां ने बताया कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षा है कि रक्तदान महादान है और हमें निस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। डेरा सच्चा सौदा के सेवादार 24 घंटे मानवता की सेवा के लिए तैयार रहते हैं। डेरा सच्चा सौदा द्वारा 167 मानवता भलाई के कार्य चलाए जा रहे हैं जिनमें रक्तदान, प्लेटलेट्स दान, पौधारोपण, गरीबों की मदद आदि शामिल हैं।

Gharaunda News

About The Author

Related Posts