Vande Bharat Express Train: वंदे भारत बनी जीवनदायिनी, पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय

भारतीय रेलवे ने स्वास्थ्य सेवा में रचा इतिहास

Published On

अहमदाबाद (सच कहूँ न्यूज)। Vande Bharat Express: भारतीय रेलवे ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस के माध्यम से जीवित हृदय को सफलतापूर्वक सूरत से अहमदाबाद पहुंचाया। ट्रेन संख्या 20901 मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर कैपिटल वंदे भारत एक्सप्रेस से हृदय को निर्धारित समय में सुरक्षित पहुंचाया गया। इसका प्रत्यारोपण अहमदाबाद स्थित यूएन मेहता इंस्टीट्यूट आॅफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में किया जाएगा।

हृदय को अहमदाबाद रेलवे स्टेशन से अस्पताल तक पहुंचाने के लिए रेलवे सुरक्षा बल और गुजरात पुलिस ने विशेष ग्रीन कॉरिडोर बनाया। इस दौरान रेलवे, पुलिस, चिकित्सकों और अंग प्रत्यारोपण टीम के बीच बेहतर तालमेल रखा गया, जिससे संवेदनशील अभियान बिना किसी बाधा के पूरा हो सका। अहमदाबाद मंडल रेल प्रबंधक वेद प्रकाश ने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस के माध्यम से जीवित हृदय को सुरक्षित और समयबद्ध तरीके से पहुंचाना भारतीय रेल के लिए गर्व का क्षण है।

उन्होंने कहा कि ऐसे अभियानों में हर एक पल महत्वपूर्ण होता है और सभी विभागों के समन्वय से यह संभव हो पाया। वंदे भारत एक्सप्रेस की तेज गति, समयपालन और विश्वसनीयता ने इस मिशन को सफल बनाने में अहम योगदान दिया। इस ऐतिहासिक अभियान की सफलता में रेलवे कर्मचारियों, आरपीएफ जवानों, गुजरात पुलिस, चिकित्सकों और अन्य संबंधित अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Ahmedabad
Vande Bharat Express: वंदे भारत बनी जीवनदायिनी, पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय

 

About The Author

Related Posts