पिछड़ा अति पिछड़े समाज के लिए काम करे सरकार- रविंद्र भाटी
समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर दिया जोर: रविंद्र भाटी
ककरौली (सच कहूँ न्यूज़)। Kakrouli News: गांव टंढेड़ा में आजाद समाज पार्टी के बैनर तले आयोजित नुक्कड़ सभा में समाज को एकजुट करने और पिछड़े व अति पिछड़े वर्ग की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रविंद्र भाटी ने शिरकत की।
सभा को संबोधित करते हुए रविंद्र भाटी ने कहा कि राजनीति केवल नेताओं का विषय नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की इसमें भागीदारी होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार में दलित, मुस्लिम और पिछड़े वर्गों की उपेक्षा हो रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि देश में अत्याचार, दुष्कर्म और पेपर लीक जैसी घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि गरीबों और अति पिछड़े वर्ग के अधिकारों की लड़ाई लड़ने का कार्य चंद्रशेखर आजाद कर रहे हैं।
कार्यक्रम को एडवोकेट मनीष प्रजापति ने भी संबोधित करते हुए समाज को संगठित होकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।
इस अवसर पर शिव कुमार पाल, दिनेश कुमार पाल संयोजक, महेश चंद्र प्रजापति, शुभम पाल, आदेश विधानसभा अध्यक्ष, मोहित तालड़ा, शास्ती टंढेड़ा, मुंशी, मनीष कुमार, सनोज प्रजापति खरपोड़, डॉ. अशोक कुमार प्रजापति, धीर सिंह प्रधान जंधेड़ी, अंकित नागर सहित अनेक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।