Kanwar Yatra: समाजसेवी के पौत्र ने किया कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ
गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ
भोपा (सच कहूँ न्यूज़)। Bhopa News: गंगनहर कांवड पटरी मार्ग पर शिव भक्तों की सेवा के लिये कांवड़ सेवा शिविर की स्थापना की गयी। शिविर का शुभारंभ समाजसेवी के पौत्र ने रिवन काटकर किया।
भोपा गंग नहर किनारे मुख्य चौराहे पर शिव भक्तों की निर्बाध सेवा के लिये कांवड़ सेवा शिविर की स्थापना की गई। बुधवार की सुबह हवन यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने मंत्रोच्चार के बीच आहुति प्रदान की।शिविर का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है।शिवभोलो के लिये निःशुल्क जलपान,चिकित्सा सेवा, विश्राम आदि की सेवा भक्तिभाव के साथ की जाती है।
समाजसेवी अरविंद अहलूवालिया ने कहा कि पवित्र श्रावण मास में शिवभोलो की सेवा का सुअवसर पुण्य प्रदान करने वाला है।योगी आदित्यनाथ की सरकार प्रदेश में जब से आई है।शिव भोलो की सेवा के लिये प्रत्येक वर्ष कुछ नया किया जा रहा है।भोपा, कादीपुर,तिस्सा, अथाई, रहकडा,युसुफपुर आदि के ग्रामीण शिविर लगाकर शिव भक्तों की सेवा श्रद्धा भाव से करते हैं।
शिविर में आयोजित हवन में पूजा पण्डित अंकित शर्मा ने सम्पन्न कराई
इस अवसर मुख्य रूप से अजय जैन, प्रदीप वालिया, ऋषिराज वालिया, अरविंद अहलूवालिया, सचिन धीमान, मा.रामकुमार, राखी, ओमपाल प्रजापति,राकेश, दिनेश गुप्ता, हिमांशु गोयल, उदित लाल, पंडित, पवन राठी धीराहेडी, इजहार, कपिल प्रजापति, अमित प्रजापति, महिपाल सैनी, कल्लू सुरेंद्र बीडीसी, धर्मेन्द्र करहडा आदि शिवभक्त मौजूद रहे।
