Kanwar Yatra: सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लेने रात्रि में यमुना घाट पर पहुंचे एसपी

कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए शामली पुलिस तैयार, यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर बढ़ाई चौकसी

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News:  श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत पुलिस-प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना नजर आ रहा है। विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी कांवड़ मार्ग पर ड्यूटी पर मुस्तैद दिखाई दे रहे है। कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह रविवार रात्रि   यूपी-हरियाणा सीमा पर स्थित यमुना ब्रिज पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने ब्रिज चौकी के निकट स्थित यमुना घाट व कांवड़ मार्ग का गहन निरीक्षण किया। एसपी ने कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क एवं मुस्तैद रहकर ड्यूटी करने, कांवड़ यात्रियों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने तथा प्रत्येक गतिविधि पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। इस दौरान सीओ हेमंत कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार, यमुना ब्रिज चौकी प्रभारी एसआई अखिलेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Kairana News (2)

About The Author

Related Posts