पानीपत में ममता शर्मसार: जन्म के कुछ घंटे बाद नवजात को कट्टे में बंद कर फेंका, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

रोने की आवाज सुन लोगों ने बचाई मासूम की जान, इलाज जारी

Published On

पानीपत (सच कहूँ न्यूज)। Panipat News: पानीपत के शिव नगर में सोमवार को मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई। जन्म के महज दो से तीन घंटे बाद एक नवजात शिशु को कथित तौर पर प्लास्टिक के कट्टे में बंद कर सड़क किनारे फेंक दिया गया। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने समय रहते उसे बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, शिव नगर गली नंबर पांच निवासी यॉर्न कारोबारी अक्षय जिंदल की मां सुधा जिंदल सोमवार को घर के बाहर सफाई कर रही थीं। इसी दौरान उनकी नजर पड़ोस के मकान के सामने पड़े एक बंद प्लास्टिक कट्टे पर गई। कट्टे से बच्चे के रोने की आवाज आने पर उन्होंने तुरंत परिवार और आसपास के लोगों को बुलाया। लोगों ने कट्टा खोलकर देखा तो उसमें एक नवजात शिशु बंद था। बच्चे की हालत गंभीर थी और जन्म के तुरंत बाद उसे वहां छोड़े जाने की आशंका जताई गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और बच्चे को निजी अस्पताल पहुंचाया।

बाल कल्याण समिति (सीडीडब्ल्यूसी) और पुलिस की मौजूदगी में आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद नवजात को पानीपत सिविल अस्पताल की स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बच्चे को छोड़ने वाले व्यक्ति की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। किशनपुरा चौकी पुलिस प्रभारी ने बताया कि शिशु को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने शिशु को वहां पर डालने वाली मां या परिजनों की पहचान को लेकर सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिये है।

Panipat News

About The Author

Related Posts