Murder: निजी स्कूल की महिला अध्यापिका की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी फरार
स्कूल गेट पर वारदात, पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश
नारनौल (सच कहूँ न्यूज)। Narnaul News: फरीदाबाद के गांव सिकरोना में सोमवार को दिनदहाड़े निजी स्कूल की महिला अध्यापिका संध्या की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर हुई, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, संध्या रोज की तरह स्कूल में बच्चों को पढ़ाने पहुंची थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मुंह पर कपड़ा बांधे एक युवक स्कूल पहुंचा और उनसे मिलने की बात कही। जैसे ही संध्या मुख्य गेट पर पहुंचीं, आरोपी ने उन पर चाकू से कई वार कर दिए। शोर सुनकर स्कूल स्टाफ ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह चाकू लहराते हुए फरार हो गया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। पुलिस वारदात के पीछे के कारणों की भी जांच कर रही है।
