Agriculture News: किसानों तक गुणवत्तापूर्ण बीज पहुंचाने की दिशा में पहल, कई राज्यों के किसानों को मिलेगा लाभ

हकृवि की उन्नत सरसों किस्म आरएच-1975 के बीज उत्पादन को लेकर कंपनी से हुआ समझौता

Published On

Agriculture News: हिसार, (सच कहूँ/मुकेश)। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (हकृवि) द्वारा विकसित उन्नत फसल किस्मों का बीज देशभर के किसानों तक पहुंचाने के उद्देश्य से निजी क्षेत्र की कंपनियों के साथ समझौते किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में विश्वविद्यालय ने सरसों की उन्नत किस्म आरएच-1975 के बीज उत्पादन एवं प्रसार के लिए केडीएम सीड्स एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड, खांडवा के साथ समझौता किया है। Hisar News

कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज ने बताया कि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक लगातार विभिन्न फसलों की उन्नत किस्में विकसित कर रहे हैं, जिन्हें देशभर के किसान अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को विश्वसनीय बीज एवं आधुनिक तकनीक उपलब्ध कराने से प्रदेश और देश के खाद्य उत्पादन में वृद्धि होगी तथा किसानों की आय बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। विश्वविद्यालय की ओर से अनुसंधान निदेशक डॉ. राजबीर गर्ग तथा कंपनी की ओर से चेयरमैन सुभाष महता ने कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज की उपस्थिति में समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए।

आरएच-1975 की विशेषताएं

सरसों की आरएच-1975 किस्म की औसत उत्पादन क्षमता 11 से 12 क्विंटल प्रति एकड़ तथा अनुकूल परिस्थितियों में 14 से 15 क्विंटल प्रति एकड़ तक है। इस किस्म में लगभग 39.5 प्रतिशत तेल की मात्रा पाई जाती है। अधिक उत्पादन और बेहतर तेल प्रतिशत के कारण यह किस्म किसानों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है। यह किस्म हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, जम्मू तथा उत्तरी राजस्थान के सिंचित क्षेत्रों में खेती के लिए अनुशंसित है, जिससे इन राज्यों के किसानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। Hisar News

About The Author

Related Posts