Rajasthan News: लीक पेपर 25 लाख रुपए में खरीदने का आरोप, जल संसाधन विभाग का इंजीनियर गिरफ्तार

राजस्थान JEN भर्ती घोटाले में एसओजी की बड़ी कार्रवाई

Published On

JEN Paper Leak Case: जयपुर। राजस्थान में जूनियर इंजीनियर (जेईएन) संयुक्त भर्ती परीक्षा-2020 की पुनर्परीक्षा से जुड़े कथित प्रश्नपत्र लीक प्रकरण में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जल संसाधन विभाग में कार्यरत सहायक अभियंता (एईएन) अतुल मीणा को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी का आरोप है कि अभियुक्त ने परीक्षा से पहले लीक प्रश्नपत्र प्राप्त करने के लिए 25 लाख रुपये का सौदा किया था। Rajasthan News

एसओजी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रश्नपत्र का सौदा कथित पेपर लीक नेटवर्क से जुड़े एक व्यक्ति के रिश्तेदार के माध्यम से कराया गया था। आरोप है कि तय राशि पर सहमति बनने के बाद अभ्यर्थी को परीक्षा आयोजित होने से पहले ही हल सहित प्रश्नपत्र उपलब्ध करा दिया गया।

बताया गया कि जेईएन संयुक्त भर्ती परीक्षा-2020 में अनियमितताओं की शिकायतों के बाद परीक्षा निरस्त कर दी गई थी। इसके बाद सितंबर 2021 में पुनर्परीक्षा आयोजित की गई, लेकिन जांच के दौरान यह भी संदेह सामने आया कि पुनर्परीक्षा का प्रश्नपत्र भी परीक्षा से पहले कुछ लोगों तक पहुंच गया था। इसी आधार पर एसओजी ने वर्ष 2026 में अलग प्रकरण दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू की। Rajasthan News

पूछताछ के दौरान पहले से गिरफ्तार एक आरोपी ने कथित तौर पर यह स्वीकार किया कि उसने कई अभ्यर्थियों को लीक प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया था, जिनमें अतुल मीणा का नाम भी शामिल है। जांच एजेंसी अब इस पूरे नेटवर्क, धन के लेनदेन और अन्य संभावित लाभार्थियों की भूमिका की पड़ताल कर रही है।

फिलहाल अतुल मीणा जल संसाधन विभाग की कोटा इकाई में सहायक अभियंता के रूप में कार्यरत है। जांच अधिकारी यह भी पता लगा रहे हैं कि विभाग में उसका चयन किसी अनुचित माध्यम से तो नहीं हुआ। इसके साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि उसने अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भी इसी प्रकार का लाभ लिया था या नहीं। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। एसओजी का कहना है कि पूछताछ के आधार पर पूरे गिरोह की कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है और साक्ष्यों के अनुसार आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। Rajasthan News

About The Author

Related Posts