Chhachhrauli News: आकाशीय बिजली गिरने से घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त

बारिश शुरू होने पर परिवार कुछ देर पहले ही आंगन छोड़कर कमरे में चला गया था

Published On

छछरौली, (सच कहूँ न्यूज)। छछरौली क्षेत्र के गांव फेरूवाला में गत देर रात्रि आसमानी बिजली गिरने से एक घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में मकान की छत और दीवारों में गहरी दरारें आ गईं, जबकि बाहर का छज्जा टूटकर गिर गया और उसके नीचे रखा कूलर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि बारिश शुरू होने पर परिवार कुछ देर पहले ही आंगन छोड़कर कमरे में चला गया था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही सरपंच व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पीड़ित परिवार का कहना है कि हादसे में उन्हें काफी नुकसान हुआ है। Chhachhrauli News

गांव फेरूवाला के सरपंच रवि ने पीड़ित परिवार से बातचीत के बाद बताया कि शंटि कुमार अपने माता-पिता, छोटे भाई, पत्नी और बेटी के साथ गांव के बस अड्डे के पास डेरे में रहता है। वह मजदूरी का काम करता है। रात को परिवार खाना खाने के बाद गर्मी के चलते बाहर आंगन में बिस्तर लगाकर आराम कर रहा था।

रात करीब 3 बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई, जिसके बाद परिवार के सदस्य बिस्तर उठाकर कमरे में सोने के लिए चले गए। कमरे में जाने के कुछ ही मिनट बाद तेज गर्जना के साथ आसमानी बिजली सीधे मकान पर गिरी। कमरे के अंदर छत से सीमेंट के टुकड़े नीचे गिरने लगे। जब परिजन बाहर निकले तो देखा कि मकान की दीवारों और छत में दरारें पड़ चुकी थीं और बाहर का छज्जा टूटकर गिरा हुआ था। इतना ही नहीं, बाहर रखा कूलर भी पूरी तरह टूट चुका था। Chhachhrauli News

About The Author

Related Posts