शिक्षा और रोजगार
जिला फेंसिंग प्रतियोगिता में प्रताप स्कूल के खिलाड़ियों ने जीत 24 पदक
जिला विद्यालय फेंसिंग प्रतियोगिता में प्रताप स्कूल का जलवा
खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: सोनीपत में आयोजित जिला विद्यालय फेंसिंग प्रतियोगिता में प्रताप स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 24 पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। खिलाड़ियों ने 8 स्वर्ण, 5 रजत और 11 कांस्य पदक अपने नाम किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय के सभी पदक विजेता खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय विद्यालय फेंसिंग प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। अंडर-14 वर्ग में गर्वित सिंह और हर्षित ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। अथर्व और सुशांत ने रजत पदक प्राप्त किए, जबकि भव्या ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का मान बढ़ाया।
अंडर-17 वर्ग में बलप्रीत, तरुण मलिक और देव ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की। आयुष ने रजत पदक जीता, जबकि शिवम, सक्षम, चिराग और रुद्र ने कांस्य पदक अपने नाम किए। अंडर-19 वर्ग में अभिनव सिंह, तरुण सियाग और सात्विक ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया। यश और करण ने रजत पदक जीते, जबकि गोपाल, जतिन, दिवांश और अर्चित ने कांस्य पदक प्राप्त किए। प्रतियोगिता से लौटने पर सभी खिलाड़ियों का विद्यालय परिसर में भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय के संस्थापक सत प्रकाश नंबरदार, प्राचार्या दया दहिया, अकादमिक निदेशक डॉ. सुबोध दहिया तथा फेंसिंग कोच लोकेश राणा ने खिलाड़ियों का मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया।
