ट्रक ड्राइवर को पीटकर किया घायल, ट्रक से नकदी चोरी करके ले गए लुटेरे

अबोहर के संत नगर का मामला

Published On

अबोहर (सच कहूँ/मेवा सिंह )। दिनदहाड़े अबोहर के संत नगर में कुछ युवक लुटेरों ने न केवल बठिंडा से कीटनाशक लेकर आ रहे एक ट्रक ड्राइवर को बुरी तरह पीटा, बल्कि उसके ट्रक में घुसकर हजारों रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए। जब ट्रक ड्राइवर ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हो गए और सिटी वन पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर में लूट और चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर शहरवासियों ने पुलिस के प्रति नाराजगी भी जाहिर की है। Abohar News

घटना के बारे में जानकारी देते हुए बठिंडा निवासी पत्राम ने बताया कि वह अपने ट्रक में कीटनाशक लेकर बठिंडा से अबोहर आया था। जब वह पुरानी फाजिल्का रोड पर पहुंचा तो उसने सड़क किनारे ट्रक रोक दिया और पानी पीने के लिए नीचे उतर गया। इसी दौरान दो लुटेरे उसके ट्रक में घुस गए और ट्रक में रखे 6,000 रुपये चोरी कर लिए। जब उसने लुटेरों का विरोध किया तो उन्होंने उसके सिर पर किसी भारी वस्तु से वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।

सूचना मिलते ही 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटना को लेकर गहरा रोष जताते हुए शहरवासियों ने कहा कि शहर में दिन-दहाड़े लूट की घटनाओं के कारण लोगों में डर का माहौल बन रहा है। उन्होंने मांग की कि लुटेरों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। Abohar News

About The Author

Related Posts