अवतार माह की खुशी में 6 ब्लॉकों की सामूहिक नामचर्चा, गूंजा राम नाम का जयघोष

अवतार माह के अवसर पर मेरठ में नामचर्चा का आयोजन

Published On

मेरठ (सच कहूँ/रकम सिंह)। Naamcharcha: एमएसजी डेरा सच्चा सौदा एवं मानवता भलाई केंद्र लखवाया, मेरठ कैंट में पूज्य संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन अवतार माह की खुशी में छह ब्लॉकों की सामूहिक नाम चर्चा का आयोजन किया गया। इसमें मेरठ कैंट, मेरठ दक्षिण, जैनपुर, रोहटा, सिवाल खास और सरूरपुर ब्लॉकों के श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

नाम चर्चा का संचालन सच्ची प्रेमी समिति के जिम्मेदार रविंद्र इन्सां ने किया। इस दौरान कविराज राजेंद्र, कृष्ण पाल, नवीन फौजी, रतन सिंह, कर्मवीर, पवन, अनुज, राकेश, विमल, बृजपाल और प्रेम सुंदर सहित अन्य ने शब्द वाणी की सेवा की। सेवादार रामकुमार इन्सां, सतीश गुप्ता इन्सां, रवि इन्सां, जुग्मेंद्र इन्सां और धर्मपाल इन्सां ने श्रद्धालुओं से पूज्य गुरु जी के पावन अवतार दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने की तैयारी करने का आह्वान किया। साथ ही सिरसा डेरे में मेरठ जिले की सेवा शिफ्ट में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई। कार्यक्रम में साज बजाने की सेवा सोनू, मास्टर समर और राजेंद्र पप्पू ने निभाई। वहीं नाम चर्चा की व्यवस्था बनाने में जसवंत इन्सां, महावीर इन्सां, विपिन इन्सां सहित अन्य सेवादारों ने सहयोग किया।

Naamcharcha

About The Author

Related Posts