Roof Collapsed: कुरुक्षेत्र में मकान की छत गिरने से दंपति की मौत

भारी बारिश से लेंटर धंसा, ग्रामीणों ने शव बाहर निकाले 

Published On

लाडवा (सच कहूँ/रामगोपाल)। Ladwa News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र के विधानसभा क्षेत्र लाडवा के गांव बडोंदी में भारी बारिश के चलते एक मकान की छत गिरने से दंपति की मौत हो गई। हादसे का पता मंगलवार सुबह तब चला जब उनका बेटा चाय लेकर कमरे में पहुंचा। उसने देखा कि पूरा लेंटर गिरा हुआ है और माता-पिता मलबे के नीचे दबे हैं। ग्रामीण तथा पुलिस बल मौके पर पहुंचे और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

कुरुक्षेत्र पुलिस प्रवक्ता के अनुसार मृतकों की पहचान करनैल सिंह (50) और उनकी पत्नी जसविंद्र कौर (45) के रूप में हुई है। वे खेती की जमीन ठेके पर लेकर गुजर-बसर करते थे। उनके तीन बच्चे हैं। करनेल सिंह और जसविंद्र कौर खेत के पास बने बाड़े में सोया करते थे। जिस कमरे में दोनों सो रहे थे, उसकी पिछली दीवार खेत की तरफ थी। लगातार बारिश से मिट्टी कमजोर हो गई और दीवार धंस गई, जिससे हादसा हुआ। शव एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाए गए।

Ladwa News

About The Author

Related Posts