संभलहेड़ा गंगनहर चौकी पर कांवड़ियों पर हुई पुष्प वर्षा, पुलिस ने किया स्वागत

संभलहेड़ा गंगनहर चौकी पर कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा, पुलिस ने किया भव्य स्वागत

Published On

मीरापुर (सच कहूँ/कोमल कुमार)। थाना क्षेत्र के संभलहेड़ा गंगनहर चौकी पर पुलिस द्वारा कांवड़ लेकर गुजर रहे शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया गया। पुष्प वर्षा का आयोजन क्षेत्राधिकारी ऋषिका सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान मीरापुर थाने के पुलिसकर्मी मौजूद रहे और कांवड़ियों की सुरक्षा एवं सुविधाओं का जायजा लिया।

क्षेत्राधिकारी ऋषिका सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। कांवड़ मार्ग पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और शिव भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। थाना प्रभारी राजीव शर्मा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी संभलहेड़ा गंगनहर चौकी के निकट क्षेत्रवासियों एवं मीरापुर पुलिस के सहयोग से कांवड़ सेवा शिविर लगाया गया है।

शिविर से होकर प्रतिदिन हजारों कांवड़िये गुजर रहे हैं तथा यहां कुछ समय विश्राम करने के बाद अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि शिविर में शिव भक्तों के लिए चिकित्सा सुविधा, स्नान की व्यवस्था, पेयजल और जलपान सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। पुलिसकर्मी भी लगातार कांवड़ियों की सेवा और सुरक्षा में जुटे हुए हैं। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए उन्हें यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।

Kairana News (6)

About The Author

Related Posts