Kanwar Yatra: शिवभक्तों के लिए आयोजित भंडारे का एडीएम व एएसपी ने किया शुभारंभ
यमुना ब्रिज पर कांवड़ियों के लिए भंडारा, एडीएम और एएसपी ने बांटा प्रसाद
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: सामाजिक संस्था परफेक्ट मेटल इंडस्ट्रीज की ओर से यमुना ब्रिज पर शिवभक्त कांवड़ियों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ एडीएम सत्येंद्र कुमार सिंह व एएसपी सुमित शुक्ला के द्वारा विधिवत रूप से किया गया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने शिवभक्त कांवड़ियों को अपने हाथों से प्रसाद वितरित किया।
शनिवार को यूपी-हरियाणा सीमा पर स्थित यमुना ब्रिज पर सामाजिक संस्था परफेक्ट मेटल इंडस्ट्रीज की ओर से शिवभक्त कांवड़ियों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ एडीएम सत्येंद्र कुमार सिंह व एएसपी सुमित शुक्ला के द्वारा किया गया। तदोपरांत, दोनों अफसरों ने अपने हाथों से हरिद्वार से पवित्र गंगाजल भरकर अपने गन्तव्यों की ओर जा रहे कांवड़ियों को भंडारे में बनाए गए स्वादिष्ट व्यंजन वितरित किये। साथ ही, पुष्प मालाएं पहनाकर शिवभक्तों का अभिनंदन किया गया। वहीं, भंडारे में भोजन ग्रहण करके शिवभक्त कांवड़िए भी प्रसन्नचित्त नजर आए। वहीं, एडीएम व एएसपी ने कांवड़ ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को सतर्कता, शालीनता, निष्ठा एवं विनम्र व्यवहार के साथ में अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
उन्होंने पुलिसकर्मियों को ट्रैफिक व्यवस्था को पूर्ण रूप से दुरुस्त रखने हेतु लागू किये गए रुट डायवर्जन प्लान को सख्ती के साथ में पालन करने को कहा। इस अवसर पर तहसीलदार अर्जुन चौहान, नायब तहसीलदार सतीश कुमार, भाजपा जिला महामंत्री भूपेंद्र शर्मा, मुकेश शर्मा, सुरेन्द्र शास्त्री, विकास चौहान, आचार्य शशिभूषण शास्त्री, नवनीत आदि मौजूद रहे। संस्था के द्वारा विगत 22 वर्षों से शिवभक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।
4.jpg)