फ्लिंटॉफ ने इंग्लैंड लायंस के मुख्य कोच का पद छोड़ा
फ्लिंटॉफ ने इंग्लैंड लायंस के मुख्य कोच का पद छोड़ा
लंदन । पूर्व ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने लगभग दो साल तक इंग्लैंड लायंस के मुख्य कोच रहने के बाद यह पद छोड़ दिया है। वह इस साल के आखिर में अपने कोचिंग करियर का अगला अध्याय शुरू करने वाले हैं। सितंबर 2024 में लायंस की कमान संभालने वाले फ्लिंटॉफ ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाड़ियों और कोचों की अगली पीढ़ी को तैयार करने में मदद करने के बाद उन्होंने पद छोड़ने का फैसला किया है।
फ्लिंटॉफ ने कहा, “दुर्भाग्य से, मैंने लायंस के साथ अपनी भूमिका से हटने का फैसला किया है। मुझे न केवल देश के बेहतरीन युवा क्रिकेटरों के साथ काम करने का मौका मिला और मैंने उस समय का आनंद लिया, बल्कि उन्हें आगे बढ़ते हुए देखकर मुझे बहुत गर्व भी हुआ।”उन्होंने कहा, “मैं कोचों और स्टाफ को उनके जुनून, अथक परिश्रम और हर दिन मिलने वाले सहयोग के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। खासकर एड बार्नी, जिनके साथ काम करना मुझे बहुत पसंद आया, और रॉब की, जिन्होंने मुझ पर भरोसा करके मुझे इंग्लिश क्रिकेट की सबसे महत्वपूर्ण भूमिकाओं में से एक सौंपी। मैं इस साल के आखिर में थंडर के साथ काम शुरू करने और यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि कोचिंग मुझे कहां ले जाती है।”
राम