शाह सतनाम जी ब्वॉयज स्कूल ने क्लस्टर बास्केटबॉल प्रतियोगिता में दी करनाल को मात

स्पर्धा में 65 स्कूलों की टीमें ले रही भाग, अंडर-14 में हिमाचल ने पंचकूला को दी मात

Published On

Cluster Basketball Competition: भूना (सच कहूँ/संगीता रानी)। विश्वास नव शारदा पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को सीबीएसई क्लस्टर स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में करीब 65 स्कूलों की टीमें भाग ले रही हैं, जिसमें 900 से अधिक खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्गों में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। मुकाबलों में जीत के लिए खिलाड़ियों ने मैदान पर पूरा जोर लगाया। Fatehabad News

दूसरे दिन प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल के प्रिंसिपल मुकेश मोंगिया और उप-प्राचार्य डॉ. सौरभ खुराना ने किया। प्रतियोगिता स्कूल चेयरपर्सन स्वर्णिका खुराना के मार्गदर्शन में निष्पक्ष तरीके से आयोजित की जा रही है। विद्यालय प्रबंधन की ओर से बाहर से आए खिलाड़ियों के रहने, खाने-पीने और अन्य व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उप-प्राचार्य डॉ. सौरभ खुराना ने बताया कि अंडर-19 वर्ग में शाह सतनाम जी ब्वॉयज स्कूल, सरसा की टीम ने नॉर्दर्न इंटरनेशनल स्कूल करनाल को 22-14 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। सेंट एडवर्ड्स स्कूल शिमला ने आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल करनाल को 23-6 से शिकस्त दी। जानकी ग्लोबल स्कूल यमुनानगर ने वारियर्स बोर्डिंग स्कूल पंचकूला को 28-4 से हराया। अंडर-17 वर्ग में सेंट जेवियर्स सरसा ने हिंदू पब्लिक स्कूल कैथल को 26-16 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।  वहीं अंडर-14 में आर्मी पब्लिक स्कूल दगशाई, हिमाचल प्रदेश ने सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल पंचकूला को कड़े मुकाबले में 25-21 से हराया। वेदश्री इंटरनेशनल स्कूल कैथल ने हिमाचल प्रदेश के पाइनग्रोव स्कूल को 17-11 से पराजित किया। Fatehabad News

खेलों से विद्यार्थियों में बढ़ती है अनुशासन की भावना: मुकेश मोंगिया

प्रिंसिपल मुकेश मोंगिया ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ता है तथा वे नशे जैसी बुराइयों से भी दूर रहते हैं। सरकार की खेल नीति के चलते खिलाड़ियों के लिए रोजगार के बेहतर अवसर भी उपलब्ध हो रहे हैं। इस मौके पर डीपीई पहलवान कुलदीप सिंह, दलीप सिंह सहित स्टाफ मौजूद रहा। Fatehabad News

About The Author

Related Posts