नेहरू वर्ल्ड स्कूल में उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल लीग का आगाज पहले दिन खिलाड़ियों में दिखा जबरदस्त उत्साह

नेहरू वर्ल्ड स्कूल में 11 अगस्त तक चलेगी प्रतियोगिता, प्रदेश की छह प्रमुख टीमें ले रहीं हिस्सा

Published On

गाजियाबाद(सच कहूँ/रविंद्र सिंह )।  नेहरू वर्ल्ड स्कूल, गाजियाबाद में उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल लीग प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। स्कूल की प्रवक्ता नेहा चौधरी और पूर्णिमा चौधरी  ने मीडिया को  बताया कि यह लीग 5 अगस्त से 11 अगस्त तक आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आई टीमें हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।प्रतियोगिता के प्रथम दिवस दोपहर से ही खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और रेफरी के आगमन का सिलसिला शुरू हो गया। सभी अतिथियों और टीमों का तिलक एवं पुष्पमाला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। टीमों की जर्सियां वितरित की गईं और पूरे परिसर में खेल भावना, ऊर्जा और उत्साह का विशेष वातावरण देखने को मिला।
                                                                                                                                                                                                  प्रदेश की प्रमुख टीमें मैदान में इस वर्ष लीग में ट्रिपल टेक वॉरियर्स (गाजियाबाद), देवभूमि लायंस (रामपुर), शुभम स्मैशर्स (मेरठ), जेएमएस योद्धा (हापुड़), कानपुर पैंथर्स तथा अलीगढ़ ड्रिब्लर्स जैसी प्रमुख टीमें भाग ले रही हैं। आयोजकों के अनुसार इन टीमों के बीच होने वाले मुकाबले दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

ओलंपियन जफर इकबाल ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

7 अगस्त को प्रतियोगिता के औपचारिक उद्घाटन अवसर पर भारतीय हॉकी के ओलंपियन एवं पूर्व कप्तान जफर इकबाल,   नगर आयुक्त  विक्रमादित्य सिंह मलिक तथा बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की लेडी वाइस प्रेसिडेंट डॉ. सीमा शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।जफर इकबाल ने अपने संबोधन में उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल की सराहना करते हुए कहा कि लीग प्रतियोगिताएं युवाओं को नई दिशा देने और खेल प्रतिभाओं को निखारने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन प्रदेश में बास्केटबॉल के भविष्य को मजबूत करेंगे।

 पहले दिन खेले गए तीन मुकाबले

सायं लगभग साढ़े चार बजे से प्रतियोगिता के मुकाबले शुरू हुए।शुभम स्मैशर्स (मेरठ) बनाम अलीगढ़ ड्रिब्लर्सदेवभूमि लायंस (रामपुर) बनाम कानपुर पैंथर्सट्रिपल टेक वॉरियर्स (गाजियाबाद) बनाम जेएमएस योद्धा (हापुड़)

गाजियाबाद और रामपुर की टीमों ने दर्ज की जीत

ट्रिपल टेक वॉरियर्स और जेएमएस योद्धा के बीच खेले गए मुकाबले में गाजियाबाद की टीम ने 81-64 अंकों से शानदार जीत दर्ज की।दूसरे मुकाबले में देवभूमि लायंस (रामपुर) ने कानपुर पैंथर्स को 75-55 अंकों से पराजित किया।आयोजकों ने बताया कि शेष मुकाबले आगामी दिनों में खेले जाएंगे और लीग के दौरान खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का व्यापक अवसर मिलेगा।

खिलाड़ियों को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर का मंच

उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन का मानना है कि इस प्रकार की लीग प्रतियोगिताएं न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि देशभर के खिलाड़ियों को उत्कृष्ट मंच प्रदान करेंगी, बल्कि बास्केटबॉल खेल को नई पहचान दिलाने और इसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

About The Author

Related Posts