Kanwar Yatra: लगातार बारिश से कांवड़ियों को मिली राहत, तपती गर्मी से राहत के साथ सुहाना हुआ सफर

बारिश बनी शिवभक्तों के लिए राहत, कांवड़ यात्रा हुई सुहानी

Published On

मुजफ्फरनगर (सच कहूँ/अनु सैनी)। Muzaffarnagar News: जिले में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने जहां मौसम को ठंडा कर दिया है, वहीं हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे कांवड़ियों को भी बड़ी राहत मिली है। दिनभर तपती गर्मी और उमस के बीच यात्रा कर रहे शिवभक्तों के लिए बारिश किसी राहत से कम नहीं है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है और कांवड़ मार्गों पर मौसम सुहाना हो गया है। खासकर रात के समय बारिश के बाद ठंडी हवाओं ने शिवभक्तों के सफर को काफी आरामदायक बना दिया है। सड़कों पर लगातार आगे बढ़ रहे कांवड़ियों और उनके वाहनों को गर्मी से राहत मिल रही है।

कांवड़ यात्रा के दौरान गर्मी के कारण शिवभक्तों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन पिछले दो दिनों से हो रही बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। हालांकि कई स्थानों पर बारिश के कारण सड़कों पर फिसलन और जलभराव की स्थिति भी बन रही है, जिसके चलते शिवभक्तों को सावधानी से आगे बढ़ना पड़ रहा है। मुजफ्फरनगर से गुजर रहे कांवड़ियों के चेहरे पर बारिश की ठंडक से राहत साफ नजर आ रही है। बारिश के बीच भी ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों के साथ शिवभक्त अपने गंतव्य की ओर लगातार बढ़ रहे हैं।

Muzaffarnagar News

About The Author

Related Posts