बुकार्धारी शिवभक्त महिलाओं का हिंदू संघर्ष समिति ने फूल बरसाकर किया स्वागत

हरिद्वार से गंगाजल लेकर निकलीं दो मुस्लिम महिलाओं का मुजफ्फरनगर में पुष्पवर्षा से स्वागत

Published On

मुजफ्फरनगर (सच कहूँ/अनु सैनी)। Muzaffarnagar News: हरिद्वार से गंगाजल लेकर शिवधाम की ओर बढ़ रहीं दो मुस्लिम महिलाओं का मुजफ्फरनगर में हिंदू संघर्ष समिति एवं विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने पुष्पवर्षा कर गर्मजोशी से स्वागत किया। बुर्के में गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा पर निकलीं इन महिलाओं को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने उनका उत्साह बढ़ाते हुए यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। हिंदू संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि सावन की कांवड़ यात्रा केवल आस्था का पर्व ही नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का भी संदेश देती है। मुस्लिम महिलाओं द्वारा हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ना सामाजिक सौहार्द की एक खूबसूरत मिसाल है। स्वागत के दौरान महिलाओं पर फूल बरसाए गए और उनका सम्मान किया गया।

इस अवसर पर हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह पंवार, विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा, विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष एडवोकेट आकाश वर्मा, जिला मंत्री विकास और अन्य हिंदू संगठनों के पदाधिकारी एवं सैकड़ों हिंदू वीर मौजूद रहे।

Muzaffarnagar News (2)

About The Author

Related Posts