Bhakra System canals: भाखड़ा प्रणाली की नहरों का वरीयताक्रम निर्धारित
9 अगस्त से 17 अगस्त तक रहेगा प्रभावी
Bhakra System canals: हनुमानगढ़। जल संसाधन भाखड़ा-सिद्धमुख रेगुलेशन खण्ड की ओर से शनिवार को भाखड़ा प्रणाली की नहरों का साप्ताहिक वरीयताक्रम जारी किया गया। यह वरीयताक्रम 9 अगस्त से 17 अगस्त तक प्रभावी रहेगा। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रतापपुरा (पीटीपी) नहर में 175 क्यूसेक, नाथवाना (एनटीडब्ल्यू) में 236, रतनपुरा (आरटीपी) में 248, मोडिया (एमओडी) में 473, सूरतपुरा (एसटीपी) में 482, दीनगढ़ (डीएनजी) में 495, हरिपुरा (एचआरपी) में 508, लोंगवाला (एलजीडब्ल्यू) में 653, पीलीबंगा (पीबीएन) में 868, नवां-सतीपुरा (एनडब्ल्यूएन) में 879, रोड़ांवाली (आरआरडब्ल्यू) में 892, अमरपुरा (एएमपी) में 987, मोरजण्डा (एमजेडी) में 1200, नगराना (एनजीडी) में 1208, लीलांवाली (एलएलडब्ल्यू) में 1448, भाखरांवाली (बीकेडब्ल्यू) में 1453, करनीसिंह (केएसडी) में 1783, मम्मड़खेड़ा (एमएमके) में 1978, जोड़कियां (जेआरके) में 2058, संगरिया (एसएनजी) में 2064, भगतपुरा (बीजीपी) में 2102, सूरतगढ़ (एसटीजी) नहर में 2222 क्यूसेक पानी प्रवाहित होगा। Hanumangarh News
जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रत्येक नहर आठ दिन पूरी चलाने के बाद बंद की जाएगी। नहरों में पानी के उतार-चढ़ाव को देखते हुए अगर किसी नहर के रेगुलेशन में बदलाव करना पड़ा तो भाखड़ा सिद्धमुख रेगुलेशन खंड व जल संसाधन खंड प्रथम/द्वितीय के अधिशाषी अभियंता से विचार-विमर्श के बाद व्यवस्था की जाएगी। वास्तविक पानी संबंधित अधिशाषी अभियन्ता की मांग अनुसार चलाया जा रहा है, यह कभी भी कम किया जा सकता है। Hanumangarh News