Max Hospital: मैक्स हॉस्पिटल, वैशाली के डॉक्टरों ने दुर्लभ ब्रेन प्रेशर डिसऑर्डर से जूझ रही 34-वर्षीय महिला का एडवांस्ड न्यूरोसर्जिकल प्रोसीजर से सफल इलाज किया

मैक्स वैशाली के डॉक्टरों ने 34 वर्षीय महिला का दुर्लभ ब्रेन कंडीशन का सफल इलाज किया

Published On

सिरसा (सच कहूँ न्यूज़)। Max Super Speciality Hospital: मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, वैशाली के डॉक्टरों ने हरियाणा की 34-वर्षीय महिला में पाए गए एक दुर्लभ और कॉम्प्लेक्स ब्रेन कंडीशन का सफलतापूर्वक उपचार कर उन्हें गंभीर कॉम्प्लीकेशन्स से बचाया। मरीज को इडियोपैथिक इंट्राक्रेनियल हाइपरटेंशन (IIH) के साथ सेरेब्रोस्पाइनल फ्लूइड (CSF) राइनोरिया नामक दुर्लभ न्यूरोलॉजिकल बीमारी का निदान हुआ था। इस स्थिति में ब्रेन में प्रेशर असामान्य रूप से बढ़ जाता है, जिससे मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी के आसपास मौजूद सेरेब्रोस्पाइनल फ्लूइड (CSF) नाक के रास्ते रिसने लगता है। समय पर इलाज न होने पर यह स्थिति गंभीर संक्रमण, दृष्टि हानि और स्थायी न्यूरोलॉजिकल क्षति का कारण बन सकती है। 

मरीज ममता रानी, पिछले लगभग एक महीने से तेज सिरदर्द, नाक से लगातार पानी जैसा लिक्विड निकलने और धुंधला दिखाई देने जैसी समस्याओं से परेशान थीं। उन्होंने पहले अन्य अस्पतालों में इलाज कराया, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। इसके बाद वे बेहतर इलाज के लिए मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, वैशाली पहुंचीं, जहां विस्तृत जांच में पता चला कि उनकी नाक से निकलने वाला लिक्विड वास्तव में बढ़े हुए इंट्राक्रेनियल प्रेशर के कारण रिस रहा सेरेब्रोस्पाइनल फ्लूइड (CSF) था। 

सभी जांचों के बाद मैक्स इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइंसेज के न्यूरो एवं स्पाइन सर्जरी विभाग के सीनियर डायरेक्टर, डॉ. गौरव बंसल के नेतृत्व में विशेषज्ञ टीम ने सफलतापूर्वक लंबो-पेरिटोनियल (LP) शंट प्रक्रिया की। इस प्रक्रिया में एक पतली ट्यूब लगाकर अतिरिक्त सेरेब्रोस्पाइनल फ्लूइड को मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी के आसपास से पेट तक पहुंचाया जाता है, जहां शरीर उसे प्राकृतिक रूप से अब्सॉर्ब कर लेता है। इस प्रक्रिया से ब्रेन का प्रेशर कम हुआ और CSF का रिसाव पूरी तरह नियंत्रित हो गया।  

इस मामले पर जानकारी देते हुए मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, वैशाली के मैक्स इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइंसेज के न्यूरो एवं स्पाइन सर्जरी विभाग के सीनियर डायरेक्टर, डॉ. गौरव बंसल ने कहा, "अक्सर लोग लगातार सिरदर्द या नाक से लगातार पानी जैसा लिक्विड निकलने को साइनस या एलर्जी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यदि इसके साथ विज़न प्रॉब्लम्स भी हो, तो यह सेरेब्रोस्पाइनल फ्लूइड (CSF) लीक का संकेत हो सकता है। समय पर इलाज न मिलने पर मेनिन्जाइटिस जैसे गंभीर संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है और स्थायी रूप से

 दृष्टि भी जा सकती है। इसलिए समय पर सही जांच और उपचार बेहद जरूरी है, जिससे गंभीर कॉम्प्लीकेशन्स से बचा जा सके और मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो सके।"  

सर्जरी के बाद मरीज की स्थिति तेजी से सुधरी और उन्हें दो दिन हॉस्पिटल में निगरानी के बाद स्वस्थ अवस्था में छुट्टी दे दी गई।

डॉ. बंसल ने आगे कहा, "इडियोपैथिक इंट्राक्रेनियल हाइपरटेंशन (IIH) एक दुर्लभ बीमारी है, जिसमें बिना किसी स्पष्ट कारण के ब्रेन के अंदर प्रेशर बढ़ जाता है। यह समस्या अधिकतर युवा महिलाओं में देखी जाती है। इसके लक्षणों में लगातार सिरदर्द, धुंधला दिखाई देना, कानों में आवाज आना और कुछ मामलों में नाक से सेरेब्रोस्पाइनल फ्लूइड (CSF) का रिसाव शामिल हो सकता है। चूंकि इसके लक्षण माइग्रेन या साइनस जैसी सामान्य बीमारियों से मिलते-जुलते हैं, इसलिए कई बार इसका निदान देर से हो पाता है। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत न्यूरोलॉजिस्ट या न्यूरोसर्जन से परामर्श लेना चाहिए, ताकि बार-बार होने वाले संक्रमण और स्थायी दृष्टि हानि जैसी गंभीर कॉम्प्लीकेशन्स से बचा जा सके।" 

सिरसा के मरीजों को एडवांस्ड न्यूरो केयर सर्विसेज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डॉ. गौरव बंसल और उनकी टीम हर महीने के दूसरे रविवार को दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक संजीविनी हॉस्पिटल, सिरसा में परामर्श और फॉलो-अप सेवाएं प्रदान करते हैं। 

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, वैशाली का न्यूरोसर्जरी विभाग ब्रेन और स्पाइन से जुड़ी विभिन्न कॉम्प्लेक्स बीमारियों जैसे ब्रेन ट्यूमर, ट्रॉमैटिक ब्रेन इंजरी, हाइड्रोसेफेलस तथा सेरेब्रोस्पाइनल फ्लूइड (CSF) लीक का एडवांस्ड ट्रीटमेंट प्रदान करता है।

आधुनिक इमेजिंग तकनीक, न्यूरोनैविगेशन सिस्टम और अनुभवी मल्टीडिसिप्लिनरी विशेषज्ञों की टीम की सहायता से विभाग सटीक निदान, सुरक्षित सर्जरी और कॉम्प्लेक्स न्यूरोलॉजिकल रोगों से पीड़ित मरीजों की शीघ्र रिकवरी सुनिश्चित करने के लिए समग्र उपचार उपलब्ध कराता है।

Sirsa News

About The Author

Related Posts