Hanumangarh Weather Update: उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर बना हुआ है परिसंचरण तंत्र, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने दी ये बड़ी अपडेट

रिमझिम बारिश की झड़ी, मौसम हुआ सुहावना

Published On

हनुमानगढ़। जिले में शनिवार को मौसम का मिजाज बदला नजर आया। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया। करीब 11 बजे तक हल्की बारिश होती रही, जबकि इसके बाद भी दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। बारिश से मौसम सुहावना हो गया और उमसभरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। Hanumangarh Weather Update

हनुमानगढ़ शहर के साथ टिब्बी, नोहर और भादरा क्षेत्र में भी हल्की बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई और मौसम में ठंडक घुल गई। लंबे समय से गर्मी और उमस झेल रहे लोगों ने बारिश से राहत महसूस की। हल्की बारिश को जिले के किसानों के लिए भी राहत भरा माना जा रहा है।

खरीफ फसलों के लिए यह बारिश काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। खेतों में खड़ी फसलों को नमी मिलने से फसलों की बढ़वार में मदद मिलेगी। विशेषकर बारिश की जरूरत महसूस कर रही फसलों के लिए यह पानी उपयोगी माना जा रहा है। किसानों के अनुसार यदि आगामी दिनों में भी इसी तरह रुक-रुककर बारिश होती है तो खरीफ फसलों को और लाभ मिल सकता है। Hanumangarh Weather Update

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार एक परिसंचरण तंत्र उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर बना हुआ है, जबकि एक अन्य परिसंचरण तंत्र पूर्वी भारत के ऊपर अवस्थित है। मौसम विभाग ने 9 अगस्त को भी राज्य के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार जताए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 10 से 12 अगस्त के दौरान दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

इस दौरान कुछ स्थानों पर मध्यम, जबकि कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में जोधपुर और बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों को छोड़कर कुछ हिस्सों में आगामी 3 से 4 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार पश्चिमी राजस्थान में 14 अगस्त से तथा पूर्वी राजस्थान में 15 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में कमी आने की प्रबल संभावना है। फिलहाल अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। Hanumangarh Weather Update

About The Author

Related Posts