शिक्षा और रोजगार
रक्त की कमी से नहीं जूझेंगे थैलेसीमिया पीड़ित, नियमित रक्तदान का संकल्प
तपोवन ब्लड बैंक में आज 15 यूनिट रक्तदान
श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज़)। Sri Ganganagar: थैलेसीमिया से पीड़ितों के लिए डेरा सच्चा सौदा की साध संगत ने नियमित रक्तदान करने का ऐलान किया है। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के आह्वान पर डेरा सच्चा सौदा ने देशभर और विदेशों में थैलेसीमिया मरीजों को नियमित रक्त उपलब्ध कराने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में हर सप्ताह तपोवन ब्लड बैंक में पीडि़तों के लिए रक्तदान किया जाएगा। तपोवन ब्लड बैंक में आज आयोजित रक्तदान शिविर में 15 सेवादारों ने रक्तदान किया।
.jpg)
तपोवन ब्लड बैंक में गुरूवार को सच्चे नम्र सेवादार गोकुल सनेजा, पुरषोत्तम बहल, राम चन्द्र चोपड़ा, मदन गोपाल ने धन धन सतगुरु तेरा ही आसरा का नारा लगाकर रक्तदान शिविर की शरुआत की। तपोवन ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश पेडिवाल व ब्लड बैंक के अध्यक्ष उदय पाल झाझड़िया ने डेरा सच्चा सौदा का धन्यवाद किया। सच्चे नम्र सेवादार गोकुल इन्सां ने बताया कि पूज्य गुरु जी के आदेशानुसार अभियान के तहत डेरा के अनुयायी ऐसे मरीजों को आवश्यकतानुसार समय-समय पर रक्तदान करेंगे। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी थैलेसीमिया मरीज को रक्त की कमी के कारण परेशानी का सामना न करना पड़े।
.jpg)
ब्लड बैंक के अध्यक्ष उदयपाल झाझडिया ने बताया की वर्तमान में 260 थैलेसीमिया बच्चों का रजिस्ट्रेशन तपोवन ब्लड बैंक में है । प्रत्येक शनिवार व रविवार को तपोवन ब्लड बैंक में थैलेसीमिया बच्चों को निशुल्क रक्त चढ़ाया जाता है। ट्रस्ट अध्यक्ष महेश पेड़ीवाल ने बताया कि श्री गंगानगर ही नहीं अपितु अन्य जिलों व पंजाब हरियाणा के बच्चों को भी इसका लाभ मिलेगा।
इन सेवादारों ने किया रक्तदान
तपोवन ब्लड बैंक में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए सेवादार इन्द्रजीत बाटा, अनिश अंगी, अश्वनी, तेजेन्द्र सिंह, अश्वनी मेहंन्दीरता, मुकेश, रमेश, जितेंद्र, गौरव, रमेश शर्मा, किशन कुमार, रमेश कुमार, सौरभ, प्रोफेसर सोहन लाल, शशिकांत व राधेश्याम इन्सां ने रक्तदान किया।
.jpg)