शिक्षा और रोजगार
Ganganagar Accident: भीषण सड़क हादसे में श्रीकरनपुर के एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत, मृतकों में पुत्र-पुत्र वधू और मां शामिल
बीकानेर के लूणकरणसर में दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
श्रीगंगानगर। Sri Ganganagar Accident: बीकानेर जिले में लूणकरणसर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 62 पर बीते दिन शाम को एक भीषण सड़क दुर्घटना में श्रीकरनपुर शहर के एक ही परिवार की तीन महिलाओं सहित चार व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हो गई। यह परिवार कार द्वारा आज दोपहर को ही श्रीकरनपुर से बीकानेर के लिए रवाना हुआ था। लूणकरणसर में विश्वकर्मा मार्केट के पास हाईवे के किनारे खड़े डंफर में पीछे से कर बड़ी तेज गति से टकराई।हादसे की सूचना मिलते ही लूणकरणसर में सामाजिक संस्था टाइगर फोर्स के अध्यक्ष महिपाल तथा उनकी टीम के सदस्य राजू कायल और राकेश मूंड़ संस्था की एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने तथा अन्य व्यक्तियों ने कार में फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला।
उनको तुरंत ही लूणकरणसर के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया।हासिल जानकारी के अनुसार इस हादसे में श्रीकरनपुर निवासी संदीप शारदा (25),उसकी मां जीवन आशा (65), चाची सुषमा शारदा (62) की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई जबकि संदीप शारदा की पत्नी श्रुतिका (24) ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। कार में यह चार व्यक्ति की सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही लूणकरणसर थाना प्रभारी पुलिस इंस्पेक्टर गणेश बिश्नोई दलबल सहित मौके पर पहुंचे।उन्होंने बताया कि मृतकों के परिवारजन लूणकरणसर पहुंच गए हैं और दुर्घटना का मामला दर्ज किया जा रहा है। पोस्टमार्टम की कार्यवाही आज होगी। इस बीच श्रीकरणपुर से हासिल जानकारी के मुताबिक संदीप और श्रुतिका की 7 महीने पहले हुई थी। संदीप श्रीकरनपुर में सरकारी आईटीआई कॉलेज में कॉन्ट्रैक्ट इंस्ट्रक्टर और श्रुतिका श्रीगंगानगर के नजदीक गांव नेतेवाला के महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में अध्यापिका थी। जीवनआशा और सुषमा शारदा सेवानिवृत्ति सरकारी अध्यापिकाएं थीं।
