शिक्षा और रोजगार

CM Nayab Singh Saini: एचएसएससी का वार्षिक भर्ती कैलेंडर जल्द होगा जारी, युवाओं को भर्ती प्रक्रिया की समयबद्ध जानकारी
GK Quiz Competition: कल्पना चावला विद्यापीठ में सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता मे ; 'माइंड मास्टर' टीम रही विजेता। 
*साढ़े 4 सालों में 68 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां, 1.83 लाख करोड़ के निवेश से 6.36 लाख प्राइवेट नौकरियों के अवसर पैदा किए: नौजवानों के लिए अनुकूल माहौल सृजित कर रही है मान सरकार : अमन अरोड़ा*
Sirsa News: नाथूसरी चौपटा के खिलाड़ियों ने किया विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन
वृक्ष बोल उठा! एक किसान, पेड़ और प्रकृति संरक्षण की प्रेरक कहानी

राड़ा साहिब जा रही पिकअप पलटी, डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने घायलों को पहुँचाया अस्पताल

हादसे में एक बच्ची की मौत, 25 घायल

Published On

पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। Patiala News: पटियाला से कुछ दूरी पर स्थित ब्लॉक भादसों के गाँव रायमल माजरी में गुरूद्वारा राड़ा साहिब जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप गाड़ी अचानक पलट गई, जिससे 25 लोग घायल हो गए। इनमें अधिकतर महिलाएँ और बच्चे शामिल हैं। इस हादसे में एक छोटी बच्ची की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही डेरा सच्चा सौदा के सेवादार मौके पर पहुंचे और घायलों को पहले भादसों के अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटियाला के राजेन्द्रा अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहाँ सेवादारों द्वारा उनकी देखभाल भी की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लुधियाना जिले के गाँव रामगढ़ सरदारा से श्रद्धालु एकत्र होकर भादसों ब्लॉक के गांव आलोवाल स्थित गुरुद्वारा साहिब में आयोजित धार्मिक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जब यह पिकअप गाड़ी गाँव रायमल माजरी के खतरनाक मोड़ पर पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। गाड़ी में 30 से अधिक श्रद्धालु सवार थे, जिनमें अधिक संख्या में महिलाएँ और बच्चे शामिल थे। हादसे की सूचना मिलते ही ब्लॉक भादसों के सेवादारों व समाजसेवी अमरीक सिंह भंगू, सच्चे नम्र सेवादार विजय नाभा, कुलदीप सिंह आदि तुरंत अपनी एंबुलेंस और अन्य वाहनों सहित पहुंचे। सेवादारों ने गंभीर रूप से घायल लोगों को अपने वाहनों से पहले भादसों अस्पताल पहुंचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटियाला के सरकारी राजेन्द्रा अस्पताल भेजा गया। हादसे में एक महिला की उंगलियां कट गईं, जबकि कई अन्य लोगों को गंभीर चोटें आईं।

इस हादसे में 6 वर्षीय बच्ची नवप्रीत कौर पुत्री हरदीप सिंह निवासी रामगढ़ सरदारा की मौत हो गई। अमरीक सिंह भंगू ने बताया कि पटियाला ब्लॉक के सेवादारों को भी इसकी सूचना दी गई। इस दौरान डेरा श्रद्धालु इकबाल सिंह, लवली, महेन्द्रपाल सेंटी सहित अन्य श्रद्धालु अस्पताल पहुंचे और घायल मरीजों की सहायता की। घायलों में 56 वर्षीय मनजीत कौर, 11 वर्षीय सीरत, मलकीत कौर, परमजीत कौर, बलजिंदर कौर, अमरजीत कौर, राजपाल सिंह, हीरा सिंह, कुलवंत कौर, मेजर सिंह सहित अन्य लोग शामिल हैं। राजेन्द्रा अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. विकास चोपड़ा ने बताया कि जब घायलों को अस्पताल लाया गया तो उन्होंने स्वयं पहुंचकर उनका उचित इलाज शुरू करवाया और सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध करवाई गईं।

सरकार और प्रशासन इस खतरनाक मोड़ का करे समाधान

इस दौरान समाजसेवी अमरीक सिंह भंगू ने बताया कि रायमल माजरी का यह मोड़ बेहद खतरनाक है, जिसे लोग ‘खूनी मोड़’ के नाम से जानते हैं। यहाँ अब तक 25 से 30 लोगों की सड़क हादसों में मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इस संबंधी अधिकारियों और राजनीतिक नेताओं को कई बार अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन अभी तक इसका कोई समाधान नहीं किया गया। 

स्वास्थ्य मंत्री ने जाना कुशलक्षेम

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने राजेन्द्रा अस्पताल पहुंचकर घायल मरीजों का हालचाल पूछा और उनके इलाज संबंधी जानकारी ली।

Patiala News
Patiala News: राजेन्द्रा अस्पताल में घायलों की देखभाल करते हुए डेरा श्रद्धालु।

About The Author

Related Posts