शिक्षा और रोजगार

CM Nayab Singh Saini: एचएसएससी का वार्षिक भर्ती कैलेंडर जल्द होगा जारी, युवाओं को भर्ती प्रक्रिया की समयबद्ध जानकारी
GK Quiz Competition: कल्पना चावला विद्यापीठ में सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता मे ; 'माइंड मास्टर' टीम रही विजेता। 
*साढ़े 4 सालों में 68 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां, 1.83 लाख करोड़ के निवेश से 6.36 लाख प्राइवेट नौकरियों के अवसर पैदा किए: नौजवानों के लिए अनुकूल माहौल सृजित कर रही है मान सरकार : अमन अरोड़ा*
Sirsa News: नाथूसरी चौपटा के खिलाड़ियों ने किया विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन
वृक्ष बोल उठा! एक किसान, पेड़ और प्रकृति संरक्षण की प्रेरक कहानी

13 वर्षों में कोई नई परियोजना तो दूर, रिपेयरिंग भी नहीं हुई- जयवीर वाल्मीकि

ब्लॉक अध्यक्ष सम्मान समारोह में बोले जयवीर वाल्मीकि, जनता की समस्याओं पर सरकार घिरी

Published On

खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: पूर्व सीपीएस जयवीर वाल्मीकि ने कहा कि प्रदेश में 13 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी हुई है परंतु खरखौदा क्षेत्र मे  नई परियोजना तो दूर की बात जो विकास कार्य कांग्रेस की सरकार में किए गए थे उनकी रिपेयरिंग तक भी नहीं करवाई गई।  पूर्व सीपीएस अपने निवास स्थान पर नवनियुक्त ब्लॉक शहरी अध्यक्ष प्रवीण सैनी के सम्मान आयोजित समारोह के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि भाजपा केवल विकास के नाम पर खोखले ढोल पीट रही है। जबकि वास्तव में आज हर क्षेत्र में कहीं पानी निकासी की समस्या, कहीं सड़के टूटी पड़ी है,  कहीं सरकारी भवन जर्जर हो चुके हैं, परंतु सरकार का कोई ध्यान नहीं है।

यह सरकार केवल जाति, धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का काम कर रही है। उन्होंने बताया कि खरखौदा क्षेत्र में आज पानी निकासी की इतनी बड़ी समस्या है। यदि दो-चार बंदे भी बारिश की पड़ जाती  हैं तो चारों तरफ पानी भरा हुआ दिखाई देता है।  निकासी का कोई भी प्रबंध नहीं है। नवनियुक्त ब्लॉक शहरी अध्यक्ष प्रवीण सैनी ने पार्टी नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा , दीपेंद्र हुड्डा जिला अध्यक्ष का शहरी ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सोंपी है,  उसको पूरी मेहनत के साथ निभाने का काम करेंगे, और क्षेत्र की हर जन समस्याओं को पुर जोर तरीके से उठ जाएगा। ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष सुनील दहिया ने कहा कि पार्टी की तरफ से ग्रामीण व शहरी दोनों अध्यक्षों की नियुक्ति की जा चुकी है । अब जल्द ही नई ब्लाक कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

Kharkhoda News (3)

About The Author

Related Posts