शिक्षा और रोजगार
जॉर्जिया में प्रताप स्कूल के नितेश ने लहराया परचम, जीता स्वर्ण पदक
बाटूंमी इंटरनेशनल वुशु टूर्नामेंट में नितेश ने लहराया तिरंगा
खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। स्थानीय प्रताप स्कूल के वुशु खिलाड़ी नितेश ने जॉर्जिया में आयोजित बाटूंमी इंटरनेशनल टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। गाँव माहरा निवासी नितेश पुत्र समुन्द्र ने 90 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। स्वर्ण पदक जीतकर भारत लौटने पर दिल्ली एयरपोर्ट पर नितेश का तिरंगे और फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सीईओ सोहेल अहमद,
प्रताप स्कूल की प्राचार्या दया दहिया, एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. सुबोध दहिया, वुशु कोच विनोद गुलिया, साई खेलो इंडिया कोच दिवस कटारिया तथा विद्यालय प्रबंधन के सदस्य उपस्थित रहे। एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. सुबोध दहिया ने कहा कि यह उपलब्धि उसके निरंतर परिश्रम, अनुशासन और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। प्रताप स्कूल के वुशु खिलाड़ी अब तक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 31 तथा राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 268 पदक जीत चुके हैं।
1.jpg)