शिक्षा और रोजगार
Kanwar Yatra: गाजियाबाद नगर निगम ने शुरू किया सात दिवसीय प्लास्टिक मुक्त और भव्य कांवड़ शिविर
शिविर में श्रद्धालुओं से भी प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील है: महापौर
गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह )। Ghaziabad News: कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गाजियाबाद नगर निगम ने बुधवार को साईं उपवन में सात दिवसीय भव्य एवं दिव्य कांवड़ शिविर का शुभारंभ किया। नगर निगम का दावा है कि वह प्रदेश का पहला ऐसा निगम है, जो पिछले 15 वर्षों से कांवड़ियों के लिए स्वच्छता, भोजन, विश्राम और सुरक्षा की 24 घंटे व्यवस्था लगातार करता आ रहा है। शिविर का शुभारंभ महापौर सुनीता दयाल, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक, अपर नगर आयुक्त अवनींद्र सिंह, डॉ. मिथलेश, नरेंद्र चौधरी, डॉ. अनुज, चंद्रकांता सहित निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों और पार्षदों ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान शिव के जलाभिषेक, पंचामृत अभिषेक और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई। इसके बाद महापौर और नगर आयुक्त ने कांवड़ यात्रियों व श्रद्धालुओं को प्रसाद और भोजन वितरित किया गया ।
कांवड़ शिविर पूर्ण रूप से प्लास्टिक मुक्त रखा जायेगा: महपौर
महापौर सुनीता दयाल ने कहा कि नगर निगम का यह शिविर पूर्ण रूप से प्लास्टिक मुक्त रखा जाएगा। भोजन वितरण के लिए स्टील के बर्तनों का उपयोग किया जा रहा है तथा श्रद्धालुओं से भी प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि नगर निगम सीमा में संचालित अन्य कांवड़ शिविरों को भी प्लास्टिक मुक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
शिविर में 24 घंटे रहेगी विशेष व्यवस्था:नगरायुक्त
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि 5 अगस्त से 11 अगस्त तक चलने वाले इस नगर निगम के विशेष शिविर में कांवड़ यात्रियों के लिए 24 घंटे भोजन, विश्राम, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था और साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की गई है। और इसे पर्यावरण संरक्षित बनाया गया है,यह शिविर पूर्णतः प्लास्टिक मुक्त शिविर रहेगा।
भोजन के लिए स्टील के बर्तन निगम के बर्तन भंडार से लिए गए है, जोकि आमजन के कार्यक्रमों में उपयोग के लिए भी उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि लाखों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए निगम की टीम लगातार निगरानी कर रही है। अपर आयुक्त अवनींद्र सिंह ने बताया कि नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी अपनी अपनी ड्यूटी के साथ -साथ शिव भक्तों की सेवा आत्मीयता के साथ कर रहे है। जोकि जनपद में सेवा भाव का अनोखा दृश्य है।
कांवड़ शिविर शुभारम्भ में ये गणमान्य रहे मौजूद
कार्यक्रम में पार्षद मनोज त्यागी सहित अन्य पार्षद, निगम अधिकारी और गाजियाबाद नगर निगम साईं सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने संयुक्त रूप से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर कांवड़ महोत्सव की शुभकामनाएं दीं और शिविर को स्वच्छ, व्यवस्थित तथा पर्यावरण अनुकूल बनाए रखने का संकल्प दोहराया।
.jpg)