शिक्षा और रोजगार

CM Nayab Singh Saini: एचएसएससी का वार्षिक भर्ती कैलेंडर जल्द होगा जारी, युवाओं को भर्ती प्रक्रिया की समयबद्ध जानकारी
GK Quiz Competition: कल्पना चावला विद्यापीठ में सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता मे ; 'माइंड मास्टर' टीम रही विजेता। 
*साढ़े 4 सालों में 68 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां, 1.83 लाख करोड़ के निवेश से 6.36 लाख प्राइवेट नौकरियों के अवसर पैदा किए: नौजवानों के लिए अनुकूल माहौल सृजित कर रही है मान सरकार : अमन अरोड़ा*
Sirsa News: नाथूसरी चौपटा के खिलाड़ियों ने किया विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन
वृक्ष बोल उठा! एक किसान, पेड़ और प्रकृति संरक्षण की प्रेरक कहानी

डिंगर माजरा पहुंचे लेबरफेड चेयरमैन देवेंद्र पांचाल, कांग्रेस पर साधा निशाना

कहा- भाजपा में छोटे कार्यकर्ता को भी मिलता है बड़ा पद, ओबीसी को दिया सम्मान, कांग्रेस मे 70 सालों में पांचाल समाज को कुछ नहीं मिला था

Published On

घरौंडा/करनाल (सच कहूँ न्यूज़)। Gharaunda News: हरियाणा स्टेट को-ऑपरेटिव लेबर एंड कंस्ट्रक्शन फेडरेशन लिमिटेड (लेबरफेड) के चेयरमैन देवेंद्र पांचाल बुधवार को घरौंडा के गांव डिंगर माजरा पहुंचे। यहां ग्रामीण हुकुमचंद के आवास पर आयोजित जनसभा में उनका जोरदार स्वागत किया गया। चेयरमैन देवेंद्र पांचाल ने जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व की सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जहां छोटे से छोटे कार्यकर्ता को भी बड़े पद पर सेवा करने का अवसर मिलता है। इसी का परिणाम है कि आज पांचाल विश्वकर्मा समाज को हरियाणा में लेबरफेड का चेयरमैन मिला है।

उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में काम या तो पैसे के दम पर होता था या फिर किसी बड़े सर्कल से जुड़ाव जरूरी होता था। पांचाल ने आरोप लगाया कि पिछले 70 वर्षों में किसी भी पार्टी ने पांचाल समाज को वास्तविक लाभ नहीं दिया, केवल दिखावटी वादे किए गए। उन्होंने कहा कि कुछ लोग कांग्रेस द्वारा एक महिला को चेयरमैन बनाए जाने की बात करते हैं, लेकिन वह केवल तीन महीने के लिए और वह भी सरकार के अंतिम समय में किया गया निर्णय था। इसके विपरीत भाजपा सरकार ने उन्हें साढ़े तीन साल पहले ही चेयरमैन बनाकर समाज को सम्मान दिया। देवेंद्र पांचाल ने कहा कि वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा देने का प्रयास किया था, लेकिन उस समय पूर्ण बहुमत न होने के कारण यह संभव नहीं हो सका।

समाज ने रखीं कई मांगें, चेयरमैन ने दिया आश्वासन

कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने चेयरमैन के समक्ष कई मांगें रखीं। इनमें प्रमुख रूप से सभी सरकारी विभागों में पिछड़ा वर्ग के कर्मचारियों को प्रमोशन में आरक्षण देने, रोस्टर प्रणाली लागू करने, कौशल आधारित भर्तियों में 27 प्रतिशत आरक्षण देने, बैकलॉग पदों को भरने और क्लास-1 व क्लास-2 पदों में 16+11 प्रतिशत यानी कुल 27 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की मांग शामिल रही।

इन मांगों पर प्रतिक्रिया देते हुए चेयरमैन ने कहा कि समाज की ओर से रखी गई मांगों पर काम चल रहा है और सरकार उन्हें पूरा करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी समाज के हितों को प्राथमिकता दी जाएगी।

9700 सोसाइटियों को मजबूत करने का लक्ष्य

एक सवाल के जवाब में देवेंद्र पांचाल ने बताया कि हरियाणा में लगभग 9700 लेबर सोसाइटियां रजिस्टर्ड हैं। उनका उद्देश्य है कि इन सभी सोसाइटियों को पर्याप्त काम मिले और उन्हें किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि सरकार का विजन है कि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ा जाए और स्किल डेवलपमेंट के माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाए। इस मौके पर बरसत मंडल अध्यक्ष नरेश कैमला, भाजपा नेता नरेंद्र लाठर, कृष्ण चंद लाठर, विश्वकर्मा मंदिर समिति के प्रधान रवि पांचाल, सुरेंद्र पांचाल, दर्शन धीमान, राजेंद्र धीमान, सुदामा धीमान, रमेश धीमान व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Gharaunda News

About The Author

Related Posts